Paris Paralympics सुमित अंतिल ने रचा इतिहास, जैवलिन थ्रो में लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण

Paris Paralympics 2024, नई दिल्ली: पेरिस पैरालिंपिक 2024 का पांचवां दिन भारत के लिए खास रहा। सोमवार को 12 घंटे से भी कम समय में इतिहास रचा गया, रिकॉर्ड तोड़े गए और नए मुकाम हासिल किए गए। ऐतिहासिक सोमवार को भारत ने आठ पदक जीते, जिससे उसके कुल पदकों की संख्या 15 हो गई। सिर्फ़ एक दिन में भारत ने 1988-2016 के बीच अपने पूरे पैरालिंपिक पदक की बराबरी कर ली और एक ओलंपिक में अब तक जीते गए पदकों से ज़्यादा पदक जीत लिए।

पांचवें दिन भारत को मिले 8 पदक

बता दें कि पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। 5वें दिन भारत ने दो गोल्ड मेडल समेत कुल 8 पदक जीते। जिसमें सुमित अंतिल (Sumit Antil) ने पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 70.59 मीटर दूर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। उनसे पहले नितेश कुमार ने बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीता था।

पैरालंपिक में सुमित ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल

सुमित अंतिल ने इससे पहले टोक्यो पैरालिंपिक में भी स्वर्ण पदक जीता था। वह पिछले कुछ समय से बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पैरालिंपिक में दूसरे प्रयास में 70.59 मीटर भाला फेंककर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। टोक्यो में उन्होंने 68.55 मीटर भाला फेंका था। उन्होंने पहले प्रयास में 69.11 मीटर भाला फेंककर यह रिकॉर्ड तोड़ा। इसी के साथ ही सुमित अंतिल पैरालिंपिक में अपना स्वर्ण पदक बचाने वाले पहले भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी बन गए हैं।

भारत ने जीते अब तक 15 पदक

भारत ने पैरालिंपिक में अब तक 3 स्वर्ण, 5 रजत और 7 कांस्य पदक जीते हैं। भारत ने बैडमिंटन में 5 मेडल जीते। मंगलवार को भारत एथलेटिक्स में भी पदक जीत सकता है। पैरा बैडमिंटन मिक्स्ड SH-6 इवेंट में भारत की नित्या श्री सिवन और शिवराजन सोलामलाई की जोड़ी कांस्य पदक मैच हार गई। अब सिंगल्स में नित्या श्री सिवन इंडोनेशिया की रीना मर्लिना के खिलाफ कांस्य पदक मैच खेलेंगी।

Paris Paralympics 2024 में भारत के पदक विजेता

अवनी लेखरा (शूटिंग)- स्वर्ण पदक, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (SH1)
सुमित अंतिल (एथलेटिक्स)- स्वर्ण पदक, पुरुष भाला फेंक (F64 श्रेणी)
मोना अग्रवाल (शूटिंग)- कांस्य पदक, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (SH1)
प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- कांस्य पदक, महिलाओं की 100 मीटर दौड़ (T35)
योगेश कथुनिया (एथलेटिक्स)- रजत पदक, पुरुष डिस्कस थ्रो (F56)
निषाद कुमार (एथलेटिक्स)- रजत पदक, पुरुषों की ऊंची कूद (T47)
नितेश कुमार (बैडमिंटन)- स्वर्ण पदक, पुरुष एकल (SL3)
मनीषा रामदास (बैडमिंटन)- कांस्य पदक, महिला एकल (SU5)
तुलसीमथी मुरुगेसन (बैडमिंटन)- रजत पदक, महिला एकल (SU5)
सुहास एल यतिराज (बैडमिंटन)- रजत पदक, पुरुष एकल (SL4)
नित्या श्री सिवन (बैडमिंटन)- कांस्य पदक, महिला एकल (SH6)
शीतल देवी-राकेश कुमार (तीरंदाजी)- कांस्य पदक, मिश्रित कंपाउंड ओपन

मनीष नरवाल (शूटिंग)- रजत पदक, पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)
रूबीना फ्रांसिस (शूटिंग)- कांस्य पदक, महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)
प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- कांस्य पदक, महिलाओं की 200 मीटर दौड़ (T35)


ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Hindi sports newsjavelin newsjavelin throwParalympics 2024sumit antilsumit antil gold medalsumit antil newssumit antil sports news