सैफई में अखिलेश कृष्ण के साथ दुर्योधन की मूर्ति भी लगवाएंगे !

लखनऊ– सैफई में भगवान कृष्ण की मूर्ति के साथ-साथ दुर्योधन की मूर्ति भी लगेगी। रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, सैफई में कृष्ण की मूर्ति महाभारत का दृश्य है, अब हम दुर्योधन की मूर्ति भी लगवाएंगे। ताकि नई पीढ़ी कृष्ण और दुर्योधन के बारे में जान सके।

यह भी पढ़ें : परस्पर विरोधी : अयोध्या में योगी ‘राम’ तो सैफई में अखिलेश बनवा रहे हैं ‘कृष्ण’ की विशालकाय मूर्तियां !

बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा, हम सब तो पहले से ही धार्मिक आस्था वाले हैं। दिखावा अलग लोग करते हैं। अखिलेश रविवार को एक शादी के समारोह में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे थे। अखिलेश यादव सैफई में भगवान श्रीकृष्ण की 50 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित करवा रहे हैं। कांस्य की इस प्रतिमा को अभी तैयार किया जा रहा है। इस प्रतिमा का निर्माण पिछले डेढ़ साल से किया जा रहा है। इस प्रतिमा को 2019 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

Comments (0)
Add Comment