प्रशासन की अनुमति के बिना सपा जिलाध्यक्ष ने कर दिया पुल का उदघाटन

फर्रूखाबाद– भाजपा सरकार में सपाइयों ने जनपद शहजहाँपुर व फर्रुखाबाद को जोड़ने वाले ढाई घाट के पुल का लोकार्पण कराने की तैयारी में बीजेपी व जिला प्रशासन था| लेकिन सपा नेताओं ने बिना जिला प्रशासन के भनक लगे ही नारियल फोड़ फीता काटकर पुल का लोकार्पण कर दिया|

सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी व जिला महासचिव मंदीप यादव के नेतृत्व में सपाई ग्राम बिड़ियाडारा गाँव के पास एकत्रित हुये| जंहा से सभी बाइक और चार पहिया वाहन से ढाई घाट पुल पर पंहुचे| जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर पुल का लोकार्पण कर दिया| मजे की बात यह है कि बड़ी संख्या में सपाई एकत्रित हुये और पुल का लोकर्पण किया दो घंटे से अधिक समय तक चले कार्यक्रम के बाद भी जिला व पुलिस प्रशासन को भनक नही लगी| सपा नेताओं ने रैली निकाल जिंदाबाद के नारे भी लगाये|

सपा ज़िलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी ने बताया जनता की मांग पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शमसाबाद और शाहजहाँपुर दोनो ज़िलों को जोड़ने के लिए ढाई घाट पुल का निर्माण कराया था ।अब जनता को गंगा पार करने के लिए नाव का सहारा नही लेना पड़ेगा। कार्यकर्ताओ की मांग पर पुल का लोकर्पण किया गया है| जिससे क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है।

सांसद मुकेश राजपुत ने बताया कि पुल को अभी एनओसी नही मिली| 62 करोड़ की लागत से पुल बनना था| जिसमे अभी पूरा भुगतान नही हुआ| सपा के लोग गुंडई कर रहे है| अभी पुल बनने के बाद उस पर चलने की अनुमति दी जाती है वह भी नही दी गयी और उन्होंने पुल का लोकर्पण कैसे कर दिया| अधिकारियों से वार्ता कर जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही करायी जायेगी|बीजेपी विधायक मेजर सुनील दत्त ने बताया कि उन्हें प्रकरण के सम्बन्ध में जानकारी नही हुई है| यदि यह है तो अधिकारीयों से बात की जायेगी| उसके लोकर्पण के लिये बीते दिनों शासन को पत्र भेजा जा गया था| अभी तारीख नही मिली थी| सपा नेताओं ने लोकर्पण गलत तरीके से किया है| 

(रिपोर्ट- दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)

Comments (0)
Add Comment