अनुराग ठाकुर, स्मृति इरानी… मोदी 3.0 मंत्रिमंडल से किस-किस का कटा पत्ता, देखें पूरी लिस्ट

अनुराग ठाकुर, स्मृति इरानी… मोदी 3.0 मंत्रिमंडल से किस-किस का कटा पत्ता, देखें पूरी लिस्ट

Modi 3.0 Cabinet Ministers List, नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को राष्ट्रपति भवन में लगातार तीसरी बार मंत्री पद की शपथ लेंगे। आज शाम को 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पीएम मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। उनके साथ भाजपा के कई नेता और सहयोगी दलों के कई सांसद भी आज मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं।

इससे पहले वे 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पर चुनिंदा सांसदों के साथ चाय पर चर्चा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस ‘टी पार्टी’ में मौजूद नेता आज शाम राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी के साथ मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि, इस पर अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

कई मंत्रियों को नहीं मिली जगह

सूत्रों की माने तो मोदी कैबिनेट में इस बार 65 मंत्री शपथ ले सकते हैं। लेकिन पिछली सरकार में मंत्री रहे कई नेताओं को नई कैबिनेट में जगह नहीं मिल सकती है। इस बार बीजेपी अपने दम पर बहुमत से 32 सीट दूर है। जाहिर है इसका असर कैबिनेट में भी दिख रहा है। नई सरकार में सहयोगी दलों के बीच करीब एक दर्जन मंत्रालय बांटे गए हैं। पिछली सरकार में स्मृति ईरानी, ​​राजीव चंद्रशेखर, अनुराग ठाकुर को अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन अब साफ हो गया है कि इन नेताओं को फिलहाल कैबिनेट में शामिल नहीं किया जाएगा। जानिए मोदी 2.0 के वो कौन से मंत्री हैं, जिन्हें मोदी 3.0 में जगह नहीं मिल रही है।

मोदी 3.0 कैबिनेट में मौजूदा मंत्रियों को नहीं मिली जगह

स्मृति ईरानी
अनुराग ठाकुर
पुरुषोत्तम रूपाला
अर्जुन मुंडा
नारायण राणे
आर के सिंह
महेंद्र नाथ पांडेय

राज मंत्री

मीनाक्षी लेखी
अश्विनी कुमार चौबे,
वी के सिंह
साध्वी निरंजन ज्योति
संजीव बालियान
दर्शना जरदोश
राजीव चंद्रशेखर
वी मुरलीधरन

ये भी पढ़ेंः- फिर सुलग उठा नंदीग्राम ! चुनाव से पहले TMC-BJP वर्कर भिड़े, महिला कार्यकर्ता की मौत के बाद बढ़ा तनाव

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

 

bjpLok Sabha Elections-2024Modi cabinetpm modiSwearing-in