अवैध रूप से गन्ना खरीदने वाले गन्ना माफियाओं पर लगेगा ‘रासुका’

लखनऊ–अवैध गणना माफियाओं पर योगी सरकार का शिकंजा कस चूका है। अब किसानों से कम दाम पर गन्ना खरीदकर चीनी मिलों को बेचने वाले माफियाओं पर योगी सरकार NSA (रासुका) के तहत कार्रवाई करेगी। जिसके तहत इन माफियाओं को तीन महीने के लिए जेल भेज दिया जाएगा। जिलों के सभी गन्ना अधिकारियों को उन माफियाओं की पहचान का निर्देश दिया गया है। ये आदेश प्रमुख सचिव (गन्ना एवं चीनी आयुक्त) संजय आर. भूसरेड्डी ने दिया है। 

कुछ चीनी मिलों के बारे में किसानों के बजाए गन्ना माफियाओं से अवैध तौर पर गन्ना खरीदने की शिकायत मिल रही थी। शिकायतों में बताया गया था- गन्ना माफिया औने-पौने दामों में किसानों से गन्ना खरीद लेते हैं। इसी गन्ने को बाद में इलाके की मिलों को बेच दिया जाता है। अवैध गन्ने की इस खरीद-फरोख्त में गन्ना माफिया के साथ-साथ इलाके के चीनी मिल भी शामिल है। प्रमुख सचिव (गन्ना एवं चीनी आयुक्त) संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि इससे सरकार की छवि खराब होने के साथ ही किसानों को भी नुकसान होता है। इसलिए कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 

Comments (0)
Add Comment