Monsoon Update: यूपी में मानसून की धमाकेदार एंट्री, जानें Delhi को कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

Monsoon Update: भीषण गर्मी के बाद अब उमस ने राजधानी दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। वहीं, करीब आठ दिन की देरी के बाद मानसून ने बुंदेलखंड से उत्तर प्रदेश में जबरदस्त एंट्री की है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक जल्द ही यूपी के अलग-अलग इलाकों में मूसलाधार बारिश होगी। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान के कुछ इलाकों में मानसून ने दस्तक दे दी है।

वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार दोपहर से मौसम में अचानक बदलाव दर्ज किया जा सकता है और तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और बारिश की पूरी संभावना है। एनसीआर में आज मानसून दस्तक दे सकता है। बारिश के लिए तरस रहे राजधानी दिल्ली के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को आज दोपहर राहत मिलने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश का इंतजार राजधानी दिल्ली का तापमान अभी भी 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

अब गर्मी का प्रकोप खत्म हो गया है, लेकिन अब राजधानी दिल्ली के साथ ही मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा और अलीगढ़ के लोगों का उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल है। मौसम विभाग (IMD) ने बारिश की संभावना जताई है, लेकिन इसके बावजूद उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। अब सिर्फ बारिश ही चिपचिपी गर्मी से निजात दिला सकती है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। आज दोपहर बाद मौसम बदल सकता है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि आज यूपी के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा आने वाले दो दिनों में देवभूमि उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। IMD ने आने वाले पांच दिनों में तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी के साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और कराईकल में भारी बारिश की संभावना जताई है।

दिनभर बादलों की लुकाछिपी रही जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। दिल्ली एनसीआर में भी इस सप्ताह मानसून दस्तक देगा, जिसके बाद भीषण गर्मी से परेशान लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आज यानी 25 जून को दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

भारी बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

मानसून की बात करें तो अब मानसून तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान की जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़, ओडिशा के साथ-साथ विदर्भ के अधिकांश हिस्सों में मानसून के बाद हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली है। अब मानसून ने उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उप-हिमालयी बंगाल के साथ-साथ बिहार के कुछ हिस्सों में भी बारिश की है।

ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

delhi temperatureDelhi Weatherdelhi weather forecast 7 daysheat wave in delhiRain alert in Delhiweather news delhiweather news delhi today