बाराबंकी में संदिग्ध हालत में विवाहिता की जलकर मौत, पति फरार

बाराबंकी– जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के गांव में गुरुवार सुबह एक विवाहिता की जलकर मौत हो गई। मृतका की मां ने बेटी की मौत का आरोप दामाद व उसके परिवार पर लगाया है। घटना की जानकारी पुलिस को ग्रामीणों ने दी।

घटना मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के खंडहरा गांव की है। जहां गुरुवार सुबह करीब 7 बजे 25 वर्षीय खलीकुल पत्नी रिजवान उर्फ राजू की संदिग्ध हालत में जलकर मौत हो गई। घटना पर पहुंची मृतका की मां जुबैदा पत्नी इलियास निवासी ग्राम बांसुरा थाना रामपुर मथुरा जिला सीतापुर ने बेटी का जला शव देख कर शोर मचाया।

वहीं इस घटना के बाद मृतका की सास नूरजहां को छोड़ सभी फरार हो चुके थे। जुबैदा ने बताया कि बेटी खलीकुल की शादी उन्होने रिजवान से 6 साल पहले करवाई थी। शादी के बाद से ही पति रिजवान व ससुरालवालों ने बेटी पर दहेज देने का दबाव बनाने लगे थे।

जिसके चलते वो आए दिन बेटी से मारपीट करते थे। पति रिजवान एक बाइक की डिमांड कर रहा था। जिसके पूरे न होने पर आज उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि वह बुधवार की सुबह अपने पति इलियास के साथ बेटी की ससुराल आई थी। बताया कि इसके सामने ही दामाद ने में बेटी को पीटा था।

Comments (0)
Add Comment