Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में पदक जीतकर रचा इतिहास

Manu Bhaker Paris Olympics 2024, पेरिस: भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है। मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। पेरिस ओलंपिक में यह भारत का पहला मेडल है। इसी के साथ ही भारत का ओलंपिक में शूटिंग में 12 साल का मेडल का सूखा भी खत्म हो गया।

कोरिया के खाते में गया स्वर्ण

22 वर्षीय Manu Bhaker ने 27 जुलाई को इस इवेंट में फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। रविवार को उन्होंने फाइनल मुकाबले में 221.7 अंक हासिल किए। इस इवेंट का स्वर्ण और रजत पदक कोरिया के खाते में गया। कोरियाई खिलाड़ी ओह ये जिन ने 243.2 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। कोरिया की दूसरी खिलाड़ी किम येजी 241.3 अंकों के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहीं।

टोक्यो ओलंपिक में लौटी थी खाली हाथ

बता दें कि मनु भाकर ने 19 साल की उम्र में टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लिया था। हालांकि वहां वह खाली हाथ रहीं, इस ओलंपिक में शूटिंग में भारत का ओवरऑल प्रदर्शन भी खराब रहा। लेकिन मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में शानदार वापसी करते हुए कांस्य पदक जीता। महिलाओं की शूटिंग में यह भारत का पहला पदक है। मनु भाकर ब्यूनस आयर्स 2018 में युवा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज भी हैं। इससे पहले वह राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के खिताब भी जीत चुकी हैं।


ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

India At Olympicsindia medals at olympics 2024Manu Bhakermanu bhaker bronzemanu bhaker tokyo olympicsOlympics 2024Paris Olympics 2024shooting at the summer olympics