Kannauj Rape Case: नवाब सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, नाबालिग रेप पीड़िता से DNA हुआ मैच

Kannauj Rape Case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज नाबालिग दुष्कर्म मामले में नया खुलासा हुआ है। दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता नवाब सिंह का डीएनए सैंपल पीड़िता से मिल गया है। पीड़ित लड़की द्वारा लगाए गए आरोप सही साबित हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में 11 अगस्त को नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया था। पीड़िता के आरोप के बाद नवाब सिंह का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है। एसपी अमित कुमार आनंद ने यह जानकारी दी है।

पीड़िता ने पुलिस को सुनाई थी दरिंदगी की दास्तां

पीड़िता ने पुलिस को पूरी कहानी बताई थी। साथ ही उसने सपा नेता नवाब सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत भी दी थी। पीड़िता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी नवाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल परीक्षण भी कराया। मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि की थी।

लड़की को बुआ ले गई नवाब सिंह के पास

इस दुष्कर्म मामले में पुलिस ने पीड़िता की बुआ को भी आरोपी बनाया है। बुआ पर आरोप है कि वह लड़की को नवाब सिंह के पास ले गई थी। जब सपा नेता पीड़िता के साथ दरिंदगी कर रहा था, तब बुआ कमरे के बाहर खड़ी थी। पीड़ित लड़की ने जब बुआ से बचाने की गुहार लगाई तो वह चुप रही। पीड़िता के आरोप के बाद पुलिस ने बुआ को भी गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि नवाब सिंह यादव ने उसे तिर्वा के मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इस झांसे में आकर वह चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय चली गई। वह रात 11 बजे कॉलेज पहुंची। घटना के बाद उसने बुआ का मोबाइल लेकर पुलिस को कॉल किया और पूरी बात बताई। कुछ ही देर में पुलिस वहां पहुंच गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें नवाब सिंह कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा है।

आरोपी बुआ नवाब सिंह को पहले से जानती थी

आरोपी बुआ ने शुरू में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने आरोप लगाया कि सपा नेता को फंसाया जा रहा है। बुआ कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी शादी कन्नौज के तालग्राम क्षेत्र में हुई थी। उसका पति प्राइवेट नौकरी करता है और उसकी एक बेटी और एक बेटा है। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति से संबंध खराब हो गए। आरोपी चाची नवाब सिंह को सात साल से जानती थी। इस पूरे मामले में बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया था कि नवाब सिंह यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के करीबी हैं।


ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Kannauj newsKannauj news in hindiKannauj rape caseKannauj rape case newsKannauj rape case news in hindiNawab Singh DNA sample matchedpoliceup news