Ganesh Chaturthi 2024: आज से देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम, चारों ओर ‘गणपति बप्पा मोरया’ की गूंज

Ganesh Chaturthi 2024: देशभर में आज गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया की धूम है। देश-प्रदेश में गणेश चतुर्थी का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। आज से 10 दिनों तक गजानन हर घर और पंडाल में विराजेंगे। वे कष्ट दूर कर समृद्धि का आशीर्वाद देंगे। गणपति जी की पूजा करने से विद्या और बुद्धि की प्राप्ति होती है।

आपको बता दें कि हर साल गणेश चतुर्थी को उत्सव के रूप में मनाया जाता है। महाराष्ट्र समेत सभी राज्यों में श्री गणेश की विशेष पूजा की जाती है। विघ्नहर्ता को मोदक, फल, खीर और मिठाई का भोग लगाया जाता है। इस साल गणेश जन्मोत्सव पर ब्रह्म योग और चित्रा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस योग में बप्पा की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

हर घर में विराजमान होते हैं गणपति बप्पा

आज देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। आज हर घर में गणपति बप्पा विराजेंगे। आज घर, ऑफिस और हर जगह गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। गणेश चतुर्थी पर मोती डूंगरी गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रात से ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली। भगवान गणेश का विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान गणेश को सोने का मुकुट पहनाया गया। भगवान गणेश को चांदी के सिंहासन पर विराजमान किया गया। भगवान गणेश को विशेष पोशाक धारण कराई गई। श्रृंगार के दौरान गणेश जी को नवलखा का हार पहनाया गया।

गणेश मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

जोधपुर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। प्रथम पूज्य गणेश की पूजा करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। जोधपुर के ऐतिहासिक रातानाडा मंदिर में पूजा-अर्चना की जा रही है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पुजारी महेश अबोटी व परिवार द्वारा विधि-विधान से आरती की गई।

Ganesh Chaturthi 2024: जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

पंडित एसके जोशी ने बताया कि गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 8:10 से 9:15 बजे तक है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:15 से 12:50 बजे तक है। दोपहर 2:10 से शाम 5:10 बजे तक और शाम 6:30 से 8:30 बजे तक गणेश स्थापना की जा सकती है।


ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Famous Ganpati pandals in MumbaiGanesh Chaturthi celebrations 2024Ganesh Chaturthi processions in IndiaGanesh idols installationGanesh Utsav in IndiaGanpati Bappa Morya chantsLalbaugcha Raja unveiling 2024