दिवाली से पहले सीएम आतिशी का श्रमिकों को बड़ा तोहफा, न्यूनतम वेतन बढ़ाया

दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री आतिशी (cm atishi) ने दिवाली से पहले लाखों मजदूरों और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली सरकार ने न्यूनतम वेतन बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके बाद अब अकुशल मजदूरों का न्यूनतम वेतन 18066 रुपये हो गया है, जो पहले 17494 रुपये था। अर्धकुशल मजदूरों का न्यूनतम वेतन अब 19,929 रुपये हो गया है, जो पहले 19,279 रुपये था। इसी तरह कुशल मजदूरों का न्यूनतम वेतन 21,917 रुपये हो गया है, जो पहले 21,215 रुपये था।

सबसे ज्यादा न्यूनतम मजदूरी दी गई-आतिशी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, “अगर आप देशभर में न्यूनतम मजदूरी देखेंगे तो अरविंद केजरीवाल की सरकार में देश में सबसे ज्यादा न्यूनतम मजदूरी दी गई है। गरीब लोगों का शोषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने न्यूनतम मजदूरी को ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचाया है। भाजपा ने हमेशा गरीब विरोधी काम किया है और इसे हम दो तरह से देख सकते हैं। पहली बार जब अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 2016-2017 में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की बात की तो भाजपा ने अपने उपराज्यपाल के जरिए हमें रोक दिया। फिर दिल्ली सरकार न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने के लिए कोर्ट से आदेश ले आई।

भाजपा ने इसका कड़ा विरोध किया। हमेशा की तरह अरविंद केजरीवाल की सरकार ने लड़ाई लड़ी और दिल्ली के आम लोगों के हक में फैसला लाया। अगर आप भाजपा शासित राज्यों को देखें तो वहां न्यूनतम मजदूरी शायद दिल्ली से आधी है। भाजपा न सिर्फ अपने राज्यों में कम मजदूरी देती है बल्कि दिल्ली में भी इसे रोकने की पूरी कोशिश करती है। हम न्यूनतम मजदूरी बढ़ा रहे हैं।”


ये भी पढ़ेंः- Monkeypox Virus ने भारत में दी दस्तक ? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

AtishiCM AtishiDelhi newsdelhi politicsDelhi workers minimum wageWorkers Minimum Wage Increase