Deepika Padukone: रणवीर सिंह बने पापा, दीपिका पादुकोण ने बेटी को दिया जन्म

Mumbai: बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) माता-पिता बन गए हैं। दरअसल, पिछले कई महीनों से दीपिका की प्रेग्नेंसी की चर्चा हो रही थी। दीपिका कब बनेंगी मां? सभी का ध्यान इसी पर था। वहीं रणवीर और दीपिका भी पहली बार माता-पिता बनने को लेकर काफी उत्साहित थे।

Deepika Padukone ने बेटी को दिया जन्म

बता दें, गणेश चतुर्थी Ganesh Chaturthi के दूसरे दिन एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को कल गणेश चतुर्थी के दिन शाम करीब 5 बजे मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान दीपिका के साथ उनकी मां भी मौजूद थी। बताया जा रहा है कि, दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। हालांकि, दीपिका या रणवीर ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

रणवीर संग किया था सिद्धिविनायक के दर्शन

फरवरी 2024 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ऐलान किया था कि वो माता-पिता बनने वाले हैं। इसके बाद दीपिका का बेबी बंप नजर नहीं आने पर कहा गया कि, ये फेक प्रेग्नेंसी है। इसके साथ ही एक्ट्रेस को कई इवेंट्स में हाई हील्स पहने देखा गया।

इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया। लेकिन कुछ दिन पहले दोनों ने एक मैटरनिटी फोटोशूट कराकर ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी थी। बता दें, डिलीवरी के लिए जाने से पहले दीपिका और रणवीर ने भगवान सिद्धिविनायक के दर्शन किए। इस बार दोनों अपने-अपने परिवार के साथ नजर आए।


ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

deepika padukone babydeepika padukone baby girldeepika padukone daughterdeepika padukone hospitaldeepika padukone ranveer singh