सीएम योगी का कानपुर देहात दौरा कल,सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कानपुर देहात  —  कल सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ का दौरा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तकरीबन 3 बजे हैलीकाप्टर से झींझक ब्लाक कंचौसी कसबे में पहुंचेंगे।

जिसके बाद सीएम कानपुर देहात से अकबरपूर सांसद देवेन्द्र सिंह भोले की माता पिता की समाधी पर पुष्प अर्पण करेंगे और उसके बाद नज़दीक बने दर्शन सिंह महाविधयालय में जाकर सांसद देवेन्द्र सिंह भोले के माता पिता की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद सीएम योगी एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।

जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इन्तेज़ामात किये गए है। वही जिला प्रशासन भी कार्यक्रम में कोई कोर कसर ना रह जाए इसके लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगाए हुए है। ख़ास बात ये की कार्यक्रम जिस जगह पर है उसका आधा भाग कानपुर देहात में और आधा भाग औरैया जिले में आता है लिहाज़ा दोनों जनपदों के आलाधिकारी मुस्तैद है।

अब ज़रा कार्यक्रम का जायज़ा भी ले लीजिये कार्यक्रम में जर्मन हेंगर का पंडाल लगाया गया है जो विशेष पंडाल होता है और कानपुर देहात में ये पंडाल पहली बार लगेगा। वहीं जब ठेकेदार से बात की जिसे ठेका नही मिल पाया तो उसका कहना था की ये पंडाल विशेष है और इसकी लागत तकरीबन 1 करोड़ रूपये है। कार्यक्रम को लेकर ई टेंडरिंग नही की गयी और 10 दस लाख रूपये के ठेके दे दिए गए मसलन बिजली जनरेटर का ठेका अलग कुर्सी-मेज़ का ठेका अलग , लेबर का ठेका अलग जो नियंमता गलत है।

दरअसल एक्सियन साहब ने ये इसलिए किया क्योंकि दस लाख रूपये के ऊपर के ठेके के लिए ई टेंडरिंग ज़रूरी होती है इसलिए दस दस लाख रूपये के ठेके दे दिए गए वही एक्सियन साहब पंडाल की कीमत महज़ 20 या 25 लाख रूपये बता रहे है। 

(रिपोर्ट- संजय कुमार,कानपुर देहात)

Comments (0)
Add Comment