Akshay Kumar ने दरगाह पर टेका माथा, 1 करोड़ 21 लाख का दिया दान….

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी नेकी कम नहीं हुई है या यूं कहें की बुरी दिनों की तंगी से निकलने के लिए पुण्य राह इख्तियार की है। खैर वजह कुछ भी हो लेकिन आज अक्षय कुमार ने अपनी दरियादिली की वजह से सुर्खियों में छा गए हैं। जी हां, 15 अगस्त को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की फिल्म ”खेल खेल में” की सफलता के लिए मुंबई स्थित हाजी अली दरगाह पर पहुंचे हैं। इस दौरान न सिर्फ अक्षय कुमार ने चादर चढाई, दुआ मांगी बल्कि करोड़ों का दान भी किया है।

1 करोड़ 21 लाख का दिया दान

इसके साथ ही अक्षय कुमार के अच्छे काम की तऱफ लोगों का ध्यान खींचते हुए, एक बड़ी धनराशि दरगाह पर दान की है। इसकी पुष्टि हाजी अली दरगाह ट्रस्ट द्वारा की गयी है। इसकी जानकारी देते हुए हाजी अली दरगाह ट्रस्ट ने बताया है कि, आज सुबह अक्षय कुमार ने इसके नवीनीकरण के खर्च की जिम्मेदारी ली है। इसके लिए एक्टर ने दरगाह को बनाने के लिए 1 करोड़ 21 लाख रुपए भी दान किए हैं। उन्हें हाजी अली दरगाह ट्रस्ट और माहिम दरगाह ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी सुहैल खंडवानी ने अपनी टीम के साथ भव्य स्वागत किया।

जरूरतमंदों को कराया भोजन

दरगाह प्रबंधन ट्रस्ट ने अक्षय कुमार को उनके इस साहसिक कदम के लिए प्रशंसा की और उनके दिवंगत माता-पिता के लिए दुआ मांगी है। अक्षय कुमार के इस बड़े कदम की हर कोई सराहना कर रहा है। बीते दिनों अक्षय कुमार ने गरीबों को भोजन भी कराया था। अक्षय कुमार ने अपने घर पर गुरुजी का पाठ भी किया था। साथ ही, अक्षय कुमार को अपनी बहन के साथ घर के बाहर खाना बांटते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

हालांकि, इस वायरल वीडियो में अक्षय कुमार अपने ने चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे, उनकी बहन घर से बाहर आकर लोगों को बुला-बुलाकर खाना दे रही थी। साथ ही, अक्की के घर से वाहेगुरु-वाहेगुरु की आवाज आ रही थी। वहीं, एक्टर की बहन खाना देते समय सभी को लंगर देने को कहती थीं। अक्षय कुमार की नेकी देखकर उनके प्रशंसक प्रसन्न नजर आ रहे हैं, साथ ही एक्टर अपनी आने वाली फिल्म के लिए भगवान से दुआ कर रहे हैं।

15 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

वहीं बात करें अगर Akshay Kumar के वर्कफ्रंट की तो, हाल ही में उनकी फिल्म ”खेल खेल में” रिलीज होने वाली है। इसमें वाणी कपूर, तापसी पन्नू, एमी विर्क और फरदीन खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। इस साल यह अक्षय कुमार की तीसरी फिल्म है।

इससे पहले फिल्म बड़े मियां छोटे मियां और सरफिरा पहले ही रिलीज़ हो चुकी है। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। ऐसे में उम्मीद है कि, ”खेल खेल में” कुछ कमाल कर जाए। हालांकि, उसकी टक्कर भी ”स्त्री 2” से होने वाली है जिसका खुमार पहले से ही लोगों के सर चढकर बोल रहा है। ऐसे में देखना होगा क्या वाकई ”स्त्री 2” को खेल खेल में टक्कर दे पाती है।


ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

akshay kumar haji ali dargahakshay kumar haji ali dargah donationअक्षय कुमार हाजी अली दरगाहअक्षय कुमार हाजी अली दरगाह डोनेशन