अमरोहा में चलती बस का टायर फटा, 5 की मौत, 20 घायल

अमरोहा– जिला में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। डिडौली इलाके में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में बस का टायर फटने 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है।

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से 5 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक जिले के डिडौली इलाके के पलोला गांव के पास फलौदा इंटर कॉलेज के सामने आज सुबह टायर फटने से बस पलट गई। जिससे 5 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे है।

वहीं बस के चपेट में आने से वहां से गुजर रही डीसीएम में सवार लोग भी घायल हो गए। बताया जा रहा है। बस जोया से संभल जा रही थी। बस पलटते ही वहां मौजूद स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से लोगों को बस से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद बस के परखच्चे उड़ गए है।

Comments (0)
Add Comment