आज का भाग्यफल:29 अक्टूबर ,2018

मेष: धन लाभ वाहन संबंधी खर्चा भी होने के योग बन रहे हैं। सुख-सुविधा और मनोरंजन के नाम पर भी आप ज्यादा पैसा खर्चा कर सकते हैं। 

वृष:धन लाभ बिजनेस में रुका हुआ पैसा भी मिलेगा। लॉटरी से आपको अच्छे पैसे मिल सकते हैं। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

मिथुन : धन लाभ फालतू खर्चा भी बढ़ा हुआ रहेगा। खुद पर कंट्रोल करने की जरूरत है। किसी भी तरह के बड़े निवेश में अनुभवी की सलाह जरूर लें, वरना पैसा उलझ भी सकता है।  

कर्क: धन लाभ आर्थिक मामलो में आपके लिए संतोषजनक समय रहेगा। एक्स्ट्रा इनकम के भी योग बनेंगे।

सिंह: धन लाभ आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा, हालाँकि आपको लॉटरी और सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा।

कन्या: धन लाभ नौकरीपेशा लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इन्क्रीमेंट के भी योग बन रहे हैं। चल-अचल संपत्ति ख़रीदने की संभावना है 

तुला: धन लाभ आर्थिक नुक़सान की संभावना बन रही है। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा।

वृश्चिक : धन लाभ पैसों को लेकर धैर्य रखें। पैसों की स्थिति में जल्दी ही अच्छा बदलाव आ सकता है। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम भी दिया जा सकता है। 

धनु : धन लाभ कारोबार बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। आपको उधार दिए गए पैसे वापस मिल सकते हैं।

मकर: धन लाभ नए क्षेत्रों में निवेश करने के लिए समय अच्छा है। सितारे आपको अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करने का मौका देंगे।

कुंभ: धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों की इनकम बढ़ सकती है। बिजनेस करने वालों को भी बड़ा फायदा हो सकता है। 

मीन: धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति में अचानक बदलाव होने के योग बन रहे हैं। शेयर बाज़ार और कमोडिटी से आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा हो सकता है। 

 

Comments (0)
Add Comment