अमिताभ बच्चन बने सबसे बड़े ठग… 

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड के महानायक और मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट पहली बार एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं. यशराज बैनर तले बन रही फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में ये दोनों साथ नजर आएंगे. हाल ही में इस फिल्म से अमिताभ बच्चन का लुक रिलीज किया गया है. फिल्म में अमिताभ बच्चन के किरादर का नाम ‘खुदाबख्श’ है. वहीं आमिर खान ने बिग बी के इस लुक को जारी करते हुए लिखा, ‘सबसे बड़े ठग!! प्यार.’ आमिर द्वारा जारी इस लुक में आमिताभ बच्चन किसी कबीले के सरदार की तरह नजर आ रहे हैं. वो समुद्र के बीच में

Written By :

admin

Updated

September 18, 2018

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड के महानायक और मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट पहली बार एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं. यशराज बैनर तले बन रही फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में ये दोनों साथ नजर आएंगे. हाल ही में इस फिल्म से अमिताभ बच्चन का लुक रिलीज किया गया है. फिल्म में अमिताभ बच्चन के किरादर का नाम ‘खुदाबख्श’ है.

वहीं आमिर खान ने बिग बी के इस लुक को जारी करते हुए लिखा, ‘सबसे बड़े ठग!! प्यार.’ आमिर द्वारा जारी इस लुक में आमिताभ बच्चन किसी कबीले के सरदार की तरह नजर आ रहे हैं. वो समुद्र के बीच में एक जहाज पर खड़े नजर आ रहे हैं. उन्होंने सिर पर पगड़ी बांधी हुई है और आंखों में गुस्सा लिए नजर आ रहे हैं.

इसके अलावा उनके एक हाथ में तलवार और एक हाथ में खंजर दिखाई दे रहा है. वो अपना एक पैर जहाज पर रखे हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही उनके पास एक तोप भी नजर आ रही है जिस पर एक बाज बैठा हुआ है.यशराज बैनर ने इस लुक का एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें अमिताभ के लुक के बाद आपको को एक उड़ता हुआ बाज भी नजर आएगा. अगर हम लुक की बात करें तो आंखों में अंगारे और चेहरे पर दाढ़ी के साथ बिग बी इस लुक में एंग्री यंग मैन लग रहे हैं.

बता दें कि यश राज फिल्म के बैनर तले बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. दंगल के बाद फातिमा के फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म 8 नवंबर को दुनियाभर में एक साथ रिलीज होगी.