मृतक के परिजनों से अभद्रता पर अमेठी के डीएम प्रशांत शर्मा पर गिरी गाज

अमेठी — यूपी के अमेठी मृतक ईंट व्यवसायी के परिजनों से अभद्रता करने पर जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा को हटा दिया गया है।यहीं नही उनके इस व्यवहार पर सीएम योगी ने नाराजगी जाहिर की थी। वहीं अरुण कुमार को जिले का नया डीएम नियुक्त किया गया है। अरुण कुमार मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर तैनात थे। जबकि मुरादाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशांत शर्मा को प्रतीक्षारत् किया गया है। सूत्रों की माने तो एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के रिश्तेदार होने के नाते प्रशांत शर्मा को कल

Written By :

SK Sharma

Updated

November 14, 2019

अमेठी — यूपी के अमेठी मृतक ईंट व्यवसायी के परिजनों से अभद्रता करने पर जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा को हटा दिया गया है।यहीं नही उनके इस व्यवहार पर सीएम योगी ने नाराजगी जाहिर की थी। वहीं अरुण कुमार को जिले का नया डीएम नियुक्त किया गया है। अरुण कुमार मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर तैनात थे। जबकि मुरादाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशांत शर्मा को प्रतीक्षारत् किया गया है।

सूत्रों की माने तो एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के रिश्तेदार होने के नाते प्रशांत शर्मा को कल से ही बचाने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन कोई तरकीब काम नहीं आई। बता दें कि प्रशांत शर्मा अपने खराब व्यवहार पर हाईकोर्ट से पहले भी दंडित किए जा चुके हैं।इसके पहले केंद्रीय मंत्री व अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने भी ट्वीट कर उन्हें अच्छा व्यवहार करने की नसीहत दी थी।

गौरतलब है कि मंगलवार को अमेठी के एक ईंट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बातचीत के दौरान जिले के डीएम आपा खो बैठे और परिजनों से अभद्रता कर बैठे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, डीएम ने खुद ऐसे आरोपों को निराधार बताया।