नदवी पर आरोप लगाने वाले अमरनाथ मिश्रा मंदिर निर्माण समिति से निष्कासित

न्यूज डेस्क — ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के भूतपूर्व सदस्य मौलाना सलमान हसन नदवी पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाने वाले अमरनाथ मिश्रा को राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास से निष्कासित कर दिया गया है। समिति के अध्यक्ष महंत जन्मेजय शरण की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अमर नाथ मिश्रा को न्यास की नीतियों के विरूद्ध काम करने के कारण न्यास से निष्कासित कर दिया गया है।महंत जनमेजय शरण ने बताया अमरनाथ मिश्रा राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण न्यास विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है और उन्होंने बिना राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास की सहमति

Written By :

admin

Updated

February 17, 2018

न्यूज डेस्क — ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के भूतपूर्व सदस्य मौलाना सलमान हसन नदवी पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाने वाले अमरनाथ मिश्रा को राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास से निष्कासित कर दिया गया है।

समिति के अध्यक्ष महंत जन्मेजय शरण की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अमर नाथ मिश्रा को न्यास की नीतियों के विरूद्ध काम करने के कारण न्यास से निष्कासित कर दिया गया है।महंत जनमेजय शरण ने बताया अमरनाथ मिश्रा राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण न्यास विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है और उन्होंने बिना राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास की सहमति से इधर-उधर तमाम बयान दिए, जिससे न्यास का कोई लेना देना नहीं है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत जनमेजय शरण अमरनाथ मिश्रा को महासचिव पद से निकाल दिया है।

बता दें कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा संचालित राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास हैं। उसी तर्ज पर राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास जानकी घाट बड़ा स्थान जन्मेजय शरण राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, महंत जनमेजय शरण ने अमरनाथ मिश्रा को राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास के में राष्ट्रीय महासचिव के पद से निष्कासित किया है।

गौरतलब है कि अमरनाथ मिश्रा ने सलमान नदवी के ऊपर बड़ा आरोप लगाकर एक मामला दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने कहा कि सलमान नदवी 5000 करोड़ रुपए 200 बीघा जमीन अयोध्या में कथा राज्यसभा सांसद का पद मांग रहे थे, जिसे लेकर काफी राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी है।