अलीगढ़ः IMEI नंबर बदलकर चोरी के मोबाइल बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

अलीगढ़ — जिले की थाना गांधी पार्क पुलिस ने मामू भांजा बाजार में सतनाम टेली कॉम की दुकान पर छापा मार कर चोरी और छिनैती के मोबाइल कम कीमत पर खरीदकर आईएमईआई नंबर बदलने के बाद महंगे दामो में बेचने बाले दो लोगों को किया गिरफ्तार।इस दौरान मौके से 55 मोबाइल,आईएमईआई नंबर बदलने के सॉफ्टवेयर किये बरामद। दरअसल पिछले काफी दिनों से थाना गांधी पार्क क्षेत्र के मामू भांजा बाजार में सतनाम टेली कॉम सेंटर पर चोरी ,छिनैती के मोबाइल कम कीमत पर खरीद कर व मोबाइल का आईएमईआई नंबर बदल कर महंगी कीमत पर बेचने की जानकारी मिल रही

Written By :

admin

Updated

May 22, 2018

अलीगढ़ — जिले की थाना गांधी पार्क पुलिस ने मामू भांजा बाजार में सतनाम टेली कॉम की दुकान पर छापा मार कर चोरी और छिनैती के मोबाइल कम कीमत पर खरीदकर आईएमईआई नंबर बदलने के बाद महंगे दामो में बेचने बाले दो लोगों को किया गिरफ्तार।इस दौरान मौके से 55 मोबाइल,आईएमईआई नंबर बदलने के सॉफ्टवेयर किये बरामद।

दरअसल पिछले काफी दिनों से थाना गांधी पार्क क्षेत्र के मामू भांजा बाजार में सतनाम टेली कॉम सेंटर पर चोरी ,छिनैती के मोबाइल कम कीमत पर खरीद कर व मोबाइल का आईएमईआई नंबर बदल कर महंगी कीमत पर बेचने की जानकारी मिल रही थी।जानकारी पर पुलिस टीम ने सतनाम टेलीकॉम पर छापा मारकर मौके से सतनाम और मनमोहन सिंह को गिरफ्तार कर 55 आईईएमआई नंबर बदले गये मोबाइल,एक लेपटॉप,हार्डडिस्क, आईएमईआई नंबर बदलने वाले सॉफ्टवेयर भी बरामद किये है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अब तक करीब छह सौ मोबाइल के आईएमईआई नंबर बदलकर बेच चुके है ।

(रिपोर्ट-पंकज शर्मा,अलीगढ़)