शादी को लेकर आलिया भट्ट ने किया ये बड़ा खुलासा,अभी से सोचने लगी है बच्चों के नाम

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों सफलता की बुलंदियों पर हैं और उनकी फिल्म ‘राजी’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. वैसे तो आलिया को बॉलीवुड में अक्सर सबसे छोटी कहा जाता है और उन्हें एक यंगेस्ट एक्ट्रेस की तरह ट्रीट किया जाता है.  लेकिन शायद अपनी उम्र को लेकर आलिया के ख्याल कुछ अलग हैं.दरअसल  फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में आलिया ने खुलासा किया कि वो अपनी शादी और बच्चों के सपने तक देख रही है यहीं अालिय ने तो अपने बच्चों के नाम भी सोचने लगी हैं. आलिया भट्ट ने आगे कहा

Written By :

admin

Updated

May 21, 2018

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों सफलता की बुलंदियों पर हैं और उनकी फिल्म ‘राजी’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. वैसे तो आलिया को बॉलीवुड में अक्सर सबसे छोटी कहा जाता है और उन्हें एक यंगेस्ट एक्ट्रेस की तरह ट्रीट किया जाता है.

 लेकिन शायद अपनी उम्र को लेकर आलिया के ख्याल कुछ अलग हैं.दरअसल  फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में आलिया ने खुलासा किया कि वो अपनी शादी और बच्चों के सपने तक देख रही है यहीं अालिय ने तो अपने बच्चों के नाम भी सोचने लगी हैं.

आलिया भट्ट ने आगे कहा कि ”जब मैं 20 साल की थी उस वक्त मेरी जिंदगी और शायद किसी अन्य लड़की की जिंदगी उस उम्र में अलग रही होगी. मैं जब ‘राजी’ की शूटिंग कर रही थी उस वक्त मेरे ख्याल कुछ अलग ही थे. मैंने ये समझा है कि आपकी जिंदगी आपके अनुभवों के आधार पर बदलती है और आपकी समझदारी भी. मैं अभी सिर्फ 25 साल की हूं और मैंने अभी से बच्चों के नाम भी सोचना शुरू कर दिए हैं.” हालांकि जब उनसे शादी को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा फिलहाल वो शादी के बारे में नहीं सोच रही हैं लेकिन उनका मानना है कि शादी बेहद खूबसूरत चीज है.

बता दें कि यह अभिनेत्री इंडस्ट्री और घर पर छोटी होने के कारण वो अक्सर अपनी उम्र से बड़े लोगों के साथ हैंगआउट करती नजर आती हैं. इस पर आलिया ने कहा,”हां एक हद तक ये सही है कि मैं अपने से बड़ी उम्र के लोगों के साथ वक्त बिताती हूं. लेकिन उम्र सिर्फ एक नंबर है. आपके अनुभव और आप अपनी जिंदगी किस तरह बिता रहे हैं. आपकी समझदारी इसी पर निर्भर करती है. मेरे घर में मुझे कभी बच्चों की तरह ट्रीट नहीं किया जाता.”

आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ इसी महीने रिलीज हुई है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म ने 10 दिन में करीब 68 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है. फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म 1971 में हुई भारत पाक की पृष्ठ भूमि पर आधारित है.