Mahakumbh 2025: अखिलेश यादव ने की महाकुंभ की समय सीमा बढ़ाने की मांग, बताई ये वजह

122

Mahakumbh 2025: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhish Yadav) ने सपा व्यापार सभा के अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल से जुड़े मामले में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा गलत भाषा का इस्तेमाल करेगी तो सपा भी उन्हीं शब्दों में जवाब देगी। सपा प्रमुख ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा व्यापार सभा के अध्यक्ष मनीष जगन की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि अब वह सपा मीडिया सेल का हिस्सा नहीं हैं। हमारी तरफ से पहले गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं किया गया।

अखिलेश ने की महाकुंभ की समय सीमा बढ़ाने की मांग

भाजपा लगातार भाषा की मर्यादा तोड़ रही है। अगर भाजपा के लोग सुधर जाएंगे तो सपा के लोग भी सुधर जाएंगे, ऐसी सहमति थी। लेकिन, अगर भाजपा के लोग गलत शब्दों का प्रयोग करेंगे तो उन्हें उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा। अखिलेश यादव ने सरकार से महाकुंभ का समय बढ़ाने की भी मांग की।

उन्होंने कहा कि सरकार से अपील है कि कई बुजुर्ग लोग स्नान नहीं कर पाए हैं। सम्राट हर्षवर्धन के समय में कुंभ 75 दिनों का होता था, जिसमें दूर-दूर से लोग आकर स्नान करते थे। सरकार से कुंभ का समय बढ़ाने की मांग है। उन्होंने महाकुंभ के आंकड़ों पर एक बार फिर हमला बोला।

Mahakumbh 2025: 60 करोड़ लोग लगा चुके डुबकी

Related News
1 of 1,388

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग आंकड़ों को लेकर झूठ बोलते हैं। हमारी जानकारी के अनुसार 60 करोड़ लोगों ने स्नान किया होगा। अगर प्रबंधन का अध्ययन किया जाए तो उनकी विफलता की जानकारी सामने आ सकती है। अगर महाकुंभ में सेना की मदद ली जाती तो स्थिति इतनी खराब नहीं होती। यह सरकार अन्याय कर रही है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। ट्रैफिक जाम के कारण काफी परेशानी हुई है। प्रयाग की पुलिस कमिश्नरी फेल हो गई है। पुलिस को भाजपा की टोपी पहनकर बैठ जाना चाहिए।

मिल्कीपुर उपचुनाव पर बीजेपी पर बोला हमला

मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक सीट पर अन्याय हो सकता है, लेकिन 403 पर बेईमानी नहीं चलेगी। यूपी सरकार का बजट आने वाला है। बजट से कई बातें साफ हो जाएंगी। भाजपा ने निवेश मीट की, लेकिन एमओयू साइन होने के बाद कोई औद्योगिक नीति नहीं बनी, जिससे निवेश हो सके।

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments