मायावती के जन्मदिन पर अखिलेश यादव ने दी बधाई

लखनऊ — बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती आज अपना 64वां जन्मदिन माना रही है। एक बार फिर बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन को 15 जनवरी को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं मायावती के 64वें जन्मदिन पर उन्हें कार्यकर्ताओं और राजनेताओं की तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। इस बीच यूपी के पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मायावती को जन्मदिन की बधाई दी है। अखिलेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मायावती को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।’

Written By :

SK Sharma

Updated

January 15, 2020

लखनऊ — बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती आज अपना 64वां जन्मदिन माना रही है। एक बार फिर बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन को 15 जनवरी को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं मायावती के 64वें जन्मदिन पर उन्हें कार्यकर्ताओं और राजनेताओं की तरफ से बधाइयां मिल रही हैं।

इस बीच यूपी के पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मायावती को जन्मदिन की बधाई दी है। अखिलेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मायावती को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।’

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में बीएसपी और एसपी ने गठबंधन किया था। इस गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल भी शामिल थी। नतीजों के बाद यह गठबंधन ज्यादा दिन नहीं टिक सका था। मायावती ने एसपी से गठबंधन के बाद बीएसपी को नुकसान का हवाला देते हुए अपने रास्ते अलग कर लिए थे।

लखनऊ में काटा गया 64 किलो का केक

बीएसपी सुप्रीमो का जन्मदिन कार्यकर्ता धूमधाम से मना रहे हैं। हर वर्ष मायावती का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साह से मनाते हैं। 64वें जन्मदिन को और उल्लासपूर्ण बनाने के लिए लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने नई तरकीब अपनाई।बसपा कार्यकर्ताओं ने 64 किलोग्राम का केक काटकर जश्न मनाया। रंग-बिरंगे इस केक पर खूब चर्चा भी हुई।