Akhilesh Yadav Birthday: ‘देश के भावी प्रधानमंत्री’ अखि‍लेश के जन्‍मदि‍न पर लगे पोस्‍टर, बने चर्चा का विषय

Akhilesh Yadav Birthday, लखनऊः समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। अखिलेश के जन्मदिन पर सपा नेता और कार्यकर्ता जश्‍न का माहौल है। सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश के जन्मदिन पर कहीं पेड़ लगाए जा रहें है तो कही केक काटा जा रहा है। सपा कार्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला जारी है। सपा कार्यालय के बाहर लगे भावी प्रधानमंत्री के पोस्टर वहीं, अखिलेश (Akhilesh Yadav) के जन्मदिन पर राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए। दरअसल

Written By :

SK Sharma

Updated

July 1, 2024

Akhilesh Yadav Birthday, लखनऊः समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। अखिलेश के जन्मदिन पर सपा नेता और कार्यकर्ता जश्‍न का माहौल है। सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश के जन्मदिन पर कहीं पेड़ लगाए जा रहें है तो कही केक काटा जा रहा है। सपा कार्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला जारी है।

सपा कार्यालय के बाहर लगे भावी प्रधानमंत्री के पोस्टर

वहीं, अखिलेश (Akhilesh Yadav) के जन्मदिन पर राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए। दरअसल लखनऊ में पार्टी कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को ‘भावी’ प्रधानमंत्री बताया गया है। इस पोस्टर की हर तरह चर्चा हो रही है। ये पोस्टर सपा नेता मंजीत यादव के नाम से लगाए गए हैं। इसमें मंजीत की फोटो भी है। पोस्टर पर लिखा है, ‘देश के भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’ ये पोस्टर कुछ दिन पहले लगाया गया था।

अखिलेश की लंबी उम्र के लिए किया गया हवन-पूजन

प्रदेश के अलग-अगल हिस्से से पहुंच रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को जन्म की बधाई दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रविवार को लखनऊ के हजरतगंज स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में उनकी लंबी उम्र के लिए हवन-पूजन किया गया। दरअसल पिछले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। सपा ने उत्तर प्रदेश की 80 में से 37 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस जीत से ‘इंडिया’ गठबंधन में सपा का कद और बढ़ गया है।

CM योगी ने अखिलेश को दी बधाई

अखिलेश के जन्मदिन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सपा प्रमुख को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।”

बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई में हुआ था। उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव बड़े राजनेता थे। वे केंद्र सरकार में भी अहम पदों पर रहे। अखिलेश के जन्मदिन के मौके पर सपा की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। पार्टी 1 से 7 जुलाई तक राज्य के हर गांव में ‘पीडीए’ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)