रायबरेली की सदर सीट से पांच बार विधायक रहे अखिलेश सिंह का निधन

रायबरेली — उत्तर प्रदेश के रायबरेली की सदर सीट से पांच बार विधायक रहे अखिलेश सिंह का मंगलवार तड़के करीब चार बजे पीजीआई में निधन हो गया। रविवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया था। अखिलेश सिंह के निधन से जिले में शोक की लहर है। उनके परिवार के एक सदस्य ने बताया कि अखिलेश सिंह के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। एक बेटी अदिति सिंह रायबरेली सदर से विधायक हैं। उन्होंने बताया कि अखिलेश सिंह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज सिंगापुर में भी चल रहा था।

Written By :

admin

Updated

August 20, 2019

रायबरेली — उत्तर प्रदेश के रायबरेली की सदर सीट से पांच बार विधायक रहे अखिलेश सिंह का मंगलवार तड़के करीब चार बजे पीजीआई में निधन हो गया। रविवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया था।

अखिलेश सिंह के निधन से जिले में शोक की लहर है। उनके परिवार के एक सदस्य ने बताया कि अखिलेश सिंह के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। एक बेटी अदिति सिंह रायबरेली सदर से विधायक हैं।

उन्होंने बताया कि अखिलेश सिंह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज सिंगापुर में भी चल रहा था। वह लखनऊ के पीजीआई में रूटीन चेकअप के लिए आए थे। यहां उनकी तबीयत बिगड़ती गई और मंगलवार को उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लालूको में जनता-दर्शन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

रायबरेली में अखिलेश सिंह कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार थे। गांधी परिवार से उनके रिश्ते बीच में खराब हुए थे। उसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सदर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर अपनी बेटी अदिति सिंह को चुनाव लड़ाया था। वह ज्यादा मार्जिन से जीती थी। इधर बीते करीब दो-तीन सालों से अखिलेश सिंह बीमारी के कारण राजनीति में सीधे दखल नहीं रखते दिखाई दिए।