कोर्ट से फरार ईनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

नोएडा–ग्रेटर नोएडा दादरी पुलिस और बदमाशों के बीच दादरी रूपबास बाईपास पर हुई मुठभेड़ में बदमाश आकाश को गोली लगी है। फरार होने के बाद आकाश पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया था। बता दें आकाश कल दोपहर पेशी के दौरान सूरजपुर कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर हो गया था । फरार होने के बाद 25000 का इनाम घोषित किया गया था। 7 दिन पहले ही लूट के मामले में पुलिस ने आकाश को दादरी जेल भेजा था। उस पर पूर्व में 17 मुकदमे लूट के दर्ज थे। पुलिस ने बदमाश के पास से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल ,तमंचा बरामद

Written By :

admin

Updated

August 2, 2019

नोएडा–ग्रेटर नोएडा दादरी पुलिस और बदमाशों के बीच दादरी रूपबास बाईपास पर हुई मुठभेड़ में बदमाश आकाश को गोली लगी है। फरार होने के बाद आकाश पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया था।

बता दें आकाश कल दोपहर पेशी के दौरान सूरजपुर कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर हो गया था । फरार होने के बाद 25000 का इनाम घोषित किया गया था। 7 दिन पहले ही लूट के मामले में पुलिस ने आकाश को दादरी जेल भेजा था। उस पर पूर्व में 17 मुकदमे लूट के दर्ज थे। पुलिस ने बदमाश के पास से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल ,तमंचा बरामद किया है। घायल बदमाश को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया 

 गया है। गौरतलब है कि इस मामले में एसएसपी ने दो सिपाहियों कुंवर सिंह और राजवीर की कस्टडी से फरार हो जाने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया था।