अहमदाबाद में छात्र की हत्या पर फूटा गुस्सा, आक्रोशित लोगों ने स्कूल के बाहर किया जमकर हंगामा

Ahmedabad Student Murder : गुजरात के अहमदाबाद में 8वीं के छात्र की हत्या के बाद जमकर बवाल हुआ है। छात्र की हत्या को लेकर परिजनों और सिंधी समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश है। बुधवार को बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना 19 अगस्त को अहमदाबाद के खोखरा इलाके में स्थित सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में हुई। बताया जा रहा है कि शुरुआत में दो बच्चों के बीच मामूली झगड़ा हुआ था। इस दौरान 8वीं कक्षा के एक छात्र ने

Written By :

SK Sharma

Updated

August 20, 2025

Ahmedabad student murder

Ahmedabad Student Murder : गुजरात के अहमदाबाद में 8वीं के छात्र की हत्या के बाद जमकर बवाल हुआ है। छात्र की हत्या को लेकर परिजनों और सिंधी समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश है। बुधवार को बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना 19 अगस्त को अहमदाबाद के खोखरा इलाके में स्थित सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में हुई। बताया जा रहा है कि शुरुआत में दो बच्चों के बीच मामूली झगड़ा हुआ था। इस दौरान 8वीं कक्षा के एक छात्र ने बहस के बाद 10वीं कक्षा के एक छात्र को चाकू मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई।

Ahmedabad student Protest: आक्रोशित भीड़ ने जमकर किया बवाल

अभिभावकों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया और सड़क जाम कर दी। छात्र की मौत आक्रोशित परिजन और अन्य लोग स्कूल परिसर में जमा हो गए। जिससे माहौल तनावपूर्ण बन गया। इस दौरान स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगाया और ‘न्याय’ मिलने तक छात्र का शव लेने से इनकार कर दिया। साथ ही गुस्साई भीड़ स्कूल से बाहर आकर सड़क पर बैठ गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस भी स्कूल पहुंच गई। हालांकि, इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच काफी देर तक हाथापाई हुई। गुस्साई भीड़ स्कूल में भी घुस गई और स्कूल स्टाफ के साथ हाथापाई की।

आरोपी छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया

अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन और प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने छात्र की हत्या के बाद स्कूल की मान्यता रद्द करने और बुलडोजर चलाकर संपत्ति जब्त करने की भी मांग की। फिलहाल, आरोपी छात्र पुलिस हिरासत में है। खोखरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।



ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)