आगराः स्कॉर्पियो और ट्रक की भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौके पर मौत

आगरा — उत्तर प्रदेश की ताज नगरी आगरा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत के दौरान स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे में स्कॉर्पियो को काटकर शव बाहर निकाले गए. बता दें कि आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर देर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हाथरस की ओर से आगरा आ रही थी. इसमें अलीगढ़ के गोंडा ब्लॉक प्रमुख के रिश्तेदार सवार होकर आगरा किसी शादी में जा रहे थे. इस दौरान आगरा से आलू भरा ट्रक हाथरस की ओर जा रहा था. थाना खंदौली के ठीक बगलघूंसा गांव

Written By :

admin

Updated

December 7, 2018

आगरा — उत्तर प्रदेश की ताज नगरी आगरा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत के दौरान स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे में स्कॉर्पियो को काटकर शव बाहर निकाले गए.

बता दें कि आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर देर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हाथरस की ओर से आगरा आ रही थी. इसमें अलीगढ़ के गोंडा ब्लॉक प्रमुख के रिश्तेदार सवार होकर आगरा किसी शादी में जा रहे थे. इस दौरान आगरा से आलू भरा ट्रक हाथरस की ओर जा रहा था. थाना खंदौली के ठीक बगलघूंसा गांव के पास दोनों वाहन आमने- सामने भिड़ गए.

स्कॉर्पियो के ट्रक में फंसे होने के कारण तत्काल मदद नहीं दी जा सकी.  पुलिस के आने के बाद ग्रामीणों की मदद से स्कॉर्पियो को काटा गया. जिसके बाद शवों को बाहर निकाला गया. वहीं स्कॉर्पियो से पुलिस ने एक रायफल, एक देसी पिस्टल और शराब की बोतल बरामद की है. सभी मृतक अलीगढ़ के शहरी गांव के ब्लाक प्रमुख के हैं रिश्तेदार हैं.