आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी गाडी, इंस्पेक्टर समेत 4 सिपाही घायल

इटावा–जिले में आज एक भीषण हादसा होने से हड़कंप मच गया। यहां आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक गाडी पलट गयी , जिससे 5 लोग घायल हो गए।  इटावा के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के थाना चौबिया क्षेत्र में पिछला टायर फटने से इनोवा गाड़ी पलट गयी। जिससे गाडी में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रीवा (मध्य प्रदेश) थाना सिविल लाइन के एक इंस्पेक्टर के साथ 4 सिपाही भी घायल हुए हैं। ये सभी लोग जयपुर से रीवा जा रहे थे।  तभी रास्ते में ये दर्दनाक दुर्घटना हो गयी। गाडी पलटने से वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो

Written By :

admin

Updated

January 11, 2019

इटावा–जिले में आज एक भीषण हादसा होने से हड़कंप मच गया। यहां आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक गाडी पलट गयी , जिससे 5 लोग घायल हो गए। 

इटावा के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के थाना चौबिया क्षेत्र में पिछला टायर फटने से इनोवा गाड़ी पलट गयी। जिससे गाडी में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रीवा (मध्य प्रदेश) थाना सिविल लाइन के एक इंस्पेक्टर के साथ 4 सिपाही भी घायल हुए हैं। ये सभी लोग जयपुर से रीवा जा रहे थे।  तभी रास्ते में ये दर्दनाक दुर्घटना हो गयी। गाडी पलटने से वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही यूपी-100  की गाडी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गयी और घायलों को सैफई स्थित मिनी पीजीआई उपचार के लिये भेजा ।

(रिपोर्ट- विवेक दुबे , इटावा )