आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे : खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, एक की मौत, दस घायल

उन्नाव– आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटनांए रुकने का नाम नही ले रही है। ताजा मामला उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र का है। जहां बीती रात करीब तीन बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस ट्रक से टकरा गई। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दस लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। घटना एक्सप्रेस-वे के बांगरमऊ इलाके के रघुरामपुर गांव के पास की है। जहां सड़क पर खडे ट्रक से रोडवेज बस टकरा गयी। हादसे में हरदोई निवासी आर्यन जो कि अपनी मां नीलिमा के साथ दिल्ली से लौट रहा था कि मौत हो गई। परिवाहन

Written By :

admin

Updated

September 19, 2018

उन्नाव– आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटनांए रुकने का नाम नही ले रही है। ताजा मामला उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र का है। जहां बीती रात करीब तीन बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस ट्रक से टकरा गई।

जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दस लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। घटना एक्सप्रेस-वे के बांगरमऊ इलाके के रघुरामपुर गांव के पास की है। जहां सड़क पर खडे ट्रक से रोडवेज बस टकरा गयी। हादसे में हरदोई निवासी आर्यन जो कि अपनी मां नीलिमा के साथ दिल्ली से लौट रहा था कि मौत हो गई।

परिवाहन विभाग की एसी बस आगरा से लखनऊ जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बस चालक कुलदीप पुत्र संतोष सिंह, करण मिश्रा पुत्र सुरेंद्र मिश्रा, विकास पुत्र ओम प्रकाश समेत दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।