आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, आठ लोगों की दर्दनाक मौत

लखनऊ — आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार कई जिंदगियां पर भारी पड़ गई। आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार एर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सात युवक जौनपुर और एक आजमगढ़ का रहने वाला था। सभी आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में शिक्षक के लिए इंटरव्यू देने आ रहे थे। हादसा सुबह तकरीबन साढ़े 8 बजे लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 37.2 के पास हुआ। बताया जाता है कि एर्टिगा कार लखनऊ की

Written By :

admin

Updated

April 11, 2019

लखनऊ — आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार कई जिंदगियां पर भारी पड़ गई। आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार एर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में सात युवक जौनपुर और एक आजमगढ़ का रहने वाला था। सभी आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में शिक्षक के लिए इंटरव्यू देने आ रहे थे। हादसा सुबह तकरीबन साढ़े 8 बजे लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 37.2 के पास हुआ।

बताया जाता है कि एर्टिगा कार लखनऊ की ओर से आ रही थी। तेज रफ्तार होने के कारण अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक से टकराई गई। टक्कर के बाद ट्रक और कार के टायर फट गए और एर्टिगा कार ट्रक के नीचे घुस गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी।