दोस्त पत्नी के साथ करता रहा दुष्कर्म, मजे से पति बनाता रहा Video , फिर भी मन नहीं भरा तो…

यूपी के आगरा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसा शर्मनाक काम किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। मामला आगरा के एत्माद्दौला का है। यहां रहने वाली महिला ने पति से तलाक लेने के बाद पांच साल पहले इलाके के ही मुस्लिम युवक से निकाह कर लिया था। पति कभी-कभार घर आता था। एक माह पहले वह अपने एक दोस्त के साथ घर आया था और नशीला पदार्थ खिला कर दोस्त से पत्नी के साथ दुष्कर्म (raped ) कराया। इसके बाद पत्नी से दो लाख रुपये

Written By :

SK Sharma

Updated

November 19, 2024

यूपी के आगरा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसा शर्मनाक काम किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। मामला आगरा के एत्माद्दौला का है। यहां रहने वाली महिला ने पति से तलाक लेने के बाद पांच साल पहले इलाके के ही मुस्लिम युवक से निकाह कर लिया था। पति कभी-कभार घर आता था।

एक माह पहले वह अपने एक दोस्त के साथ घर आया था और नशीला पदार्थ खिला कर दोस्त से पत्नी के साथ दुष्कर्म (raped ) कराया। इसके बाद पत्नी से दो लाख रुपये मांगने लगा । जब उसने मना किया तो उसने पत्नी को एक वीडियो भेजा और उसे वायरल करने की धमकी दी। वीडियो देखकर पत्नी के भी होश उड़ गए। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दोस्त से कराया पत्नी का रेप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी कर अपने 12 साल के बेटे का पालन-पोषण करती है पति कभी-कभार घर आता था। पिछले महीने पति अपने दोस्त के साथ घर आया था। वह बाजार से खाने का सामान लेकर आया और उसे व बेटे को खिलाया। खाना खाने के बाद वह बिस्तर पर लेट गई। सुबह देर से उठी। उस समय उसने ध्यान नहीं दिया।

इसके बाद पति ने जरूरत बताकर पांच हजार रुपये मांगे तो उसने दे दिए। इसके बाद 16 नवंबर को उसने फोन कर दो लाख रुपये मांगे। मना करने पर दूसरे व्यक्ति के साथ अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसके मोबाइल पर वीडियो भेज दिया। वीडियो में खुद को पति के दोस्त के साथ देख वह परेशान हो गई। जिसके बाद थाने में शिकायत की।

पुलिस को पति करता रहा गुमराह

इंस्पेक्टर एत्माद्दौला राजेंद्र त्यागी ने बताया कि आरोपी पति से पूछताछ करने पर उसने पहले पत्नी पर शराब के नशे में गलत काम करने का आरोप लगाया। वीडियो में महिला व उसका बेटा बेहोशी की हालत में दिखाई दे रहे थे। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।


ये भी पढ़ेंः- Monkeypox Virus ने भारत में दी दस्तक ? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)