बदमाश कालिया ने 2 पुलिस वालों को मारी गोली ! अपराधी को पकड़ने गए थे सिपाही

यूपी के आगरा में इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया। जिसमे दो पुलिस वालों को गोली लगी है। इस बाद हुई मुठभेड़ पुलिस ने अपराधी के पैर

Written By :

SK Sharma

Updated

December 14, 2020

यूपी के आगरा में इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अचानक हमला हो गया। जिसमे दो पुलिस वालों को गोली लग गई। इसके बाद हुई मुठभेड़ में पुलिस ने अपराधी ढेर कर दिया।

ये भी पढ़ें..बड़ी खबरः पूरी दुनिया में Gmail- यूट्यूब समेत गूगल की कई सेवाएं अचानक हुई ‘ठप’!

मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया कालिया

बता दें कि एक भैंस की चोरी के बाद ये बदमाश एक-एक करके इलाके में पशुचोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा। वॉन्टेड बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

दरअसल देहात क्षेत्र में लगातार पशुचोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे फरार इनामी बदमाश कालिया उर्फ बिल्लू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। दोनों ओर से हुई फायरिंग में कालिया के पैर में गोली लगी तो वहीं दो सिपाही भी कालिया की गोली का शिकार हो गए। सभी को इलाज के लिए भेजा गया है।

25 हजार का था इनाम

बदमाश कालिया

वहीं एसपी ग्रामीण एस गुप्ता ने बताया कि कुछ महीने पहले एक मुठभेड़ के दौरान कासगंज का कालिया उर्फ बिल्लू पुत्र इरफान फरार हो गया था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

फरार होने के बाद कालिया लगातार अछनेरा थाना और आस पास के क्षेत्रों में पशुचोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। लगातार हो रही वारदातों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। जिसके बाद आज बदमाश पर काईवाई की गई।

SSP ने थानेदारों को दी चेतावनी, कहा- नहीं सुधरे तो छीन लूंगा कुर्सी…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )