आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चलती कार बनी आग का गोला,जिंदा जला युवक

इटावा — इटावा थाना क्षेत्र के ऊसराहार इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दिल्ली के मंगोलपुरी से लखनऊ जा रहे असलम की कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गयी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग पूरी तरह जलकर राख हो गई। मौके  पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल में जुट गई है। असलम की पहचान गाडी के नंबर DL 8C AK 4854 से हो पाई है।बता दें कि घटना आगरा से लखनऊ जाते समय सुबह करीब 5 बजे के पास हुई। वही इस मामले में एसपी सिटी

Written By :

admin

Updated

February 21, 2019

इटावा — इटावा थाना क्षेत्र के ऊसराहार इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दिल्ली के मंगोलपुरी से लखनऊ जा रहे असलम की कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गयी।

जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग पूरी तरह जलकर राख हो गई। मौके  पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल में जुट गई है। असलम की पहचान गाडी के नंबर DL 8C AK 4854 से हो पाई है।बता दें कि घटना आगरा से लखनऊ जाते समय सुबह करीब 5 बजे के पास हुई।

वही इस मामले में एसपी सिटी का कहना है कि गुरुवार सुबह करीब सवा छह बजे चलती अवेंचर कार में अचानक आग लग गई थी,जिसमे दिल्ली के मंगोलपुरी के असलम की जलकर मौत हो गई। यह घटना थाना ऊसराहार इलाके में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे खम्बा नंबर 125 के पास हुई है।आग लगने के कारण का अभी पता नही चल सका है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(रिपोेर्ट-विवेक दुबे,इटावा)