सीतापुर के बाद लखनऊ में वकीलों की गुंडई, थाने में घुसकर युवक को पीटा

लखनऊ– वकीलों की गुंडई का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। आलम ये है कि काला कोट पहने वकील कानून अपने हाथ में लेने से बाज नही आ रहे है। भले ही सूबे की योगी सरकार कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने की बात क्यों न करें। ताजा मामला अलीगंज थाने का है। जहां बुधवार देर रात अपने दो दर्जन साथियों के साथ पहुंचे वकील ने थाने के अंदर युवक को बुरी तरह पीटने के बाद पुलिस से अभद्रता की। सीओ ने आरोपियों के ख़िलाफ शख्त कार्रवाई की बात कही है। जानकारी के मुताबिक अलीगंज थाना क्षेत्र के बड़ा

Written By :

admin

Updated

November 1, 2018

लखनऊ– वकीलों की गुंडई का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। आलम ये है कि काला कोट पहने वकील कानून अपने हाथ में लेने से बाज नही आ रहे है। भले ही सूबे की योगी सरकार कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने की बात क्यों न करें।

ताजा मामला अलीगंज थाने का है। जहां बुधवार देर रात अपने दो दर्जन साथियों के साथ पहुंचे वकील ने थाने के अंदर युवक को बुरी तरह पीटने के बाद पुलिस से अभद्रता की। सीओ ने आरोपियों के ख़िलाफ शख्त कार्रवाई की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक अलीगंज थाना क्षेत्र के बड़ा चांदगंज में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान प्रदीप शर्मा और अभय प्रजापति को एक हॉस्टल के करीब 25 लड़कों ने जमकर पीटा। जब इसकी शिकायत लेकर पीड़ित थाने पहुंचा तो दूसरे पक्ष से आए वकीलों ने थाने के अंदर ही शिकायत करने आए युवक को दोबारा पीट दिया। बीच-बचाव में आई पुलिस से भी अभद्रता की। इस दौरान मोबाइल से रिकार्डिंग कर रहे पत्रकारों से भी बदसलूकी की और थाने से फरार हो गए। ये हॉस्टल एक वकील का बताया जा रहा है।