लखनऊ– आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित महाराजा बिजली पासी किले में एक युवक के शव पड़े होने की सूचना पर हड़कंप मच गया । स्थानीय सभासद की सूचना पर पहुंची आशियाना पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए चार दिन पूर्व थाने में दर्ज युवक के गुमशुदगी के मुकदमे को ध्यान में रख युवक के परिजनों को बुलाया ।
मृतक का बुरी तरह से झुलसा हुआ चेहरा देख शिनाख्त होने में बड़ी मुश्किल हो रही थी । युवक के पहनावे के आधार पर परिजनों ने शव की शिनाख्त की । शिनाख्त होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । गुरुवार शाम आशियाना क्षेत्र में स्थित महाराजा बिजली पासी किले के जंगल मे बकरी चराने गई चौकीदार लक्ष्मण की मासूम बेटी सुहाना ने जंगल मे शव पड़ा देख अपने परिजनों को जानकारी दी । चौकीदार लक्ष्मण ने किले के ट्रस्टी सरस्वती प्रसाद को मामले की जानकारी दी । किले के ट्रस्टी सरस्वती प्रसाद ने क्षेत्रीय पार्षद को जंगल मे शव पड़े होने की सूचना दी ।
स्थानीय पार्षद ने स्थानीय आशियाना पुलिस को जंगल में शव मिलने की जानकारी दी । शव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आनन फानन में थाने में चार दिन पूर्व दर्ज हुए गुमशुदगी के मुकदमे में युवक के परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया । शव की पहचान मिटाने के लिए मृतक के चेहरे को बुरी तरह जला दिया और गले में कपड़ा लिपटा हुआ था । आनन फानन में मौके पर पहुंचे गुमशुदा युवक के पिता को शव का चेहरा जला होने के कारण शव का शिनाख्त करने में दिक्कत हो रही थी । मौके पर पँहुचे अन्य परिजनों ने युवक के पहनावे लाल व नीले हवाई चप्पल और विनस कंपनी के गहरे नीले रंग की लोवर व कट अंडरवियर से इंद्रपाल निवासी जनपद सीतापुर के रूप में हुई । शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी उत्तरी अनुराग वत्स और क्षेत्राधिकारी तनु उपाध्याय ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का मुआवना कर मृतक के पहचान की पुष्टि कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया ।
एसपी नार्थ अनुराग वत्स ने मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों से बताया कि प्रथम दृष्टया कपड़े के सहारे गला कस कर युवक हत्या की गई है । शव लगभग दो दिन पुराना है । हत्यारों ने शव की पहचान मिटाने के लिए शव के चेहरे पर पेट्रोल छिड़क बुरी तरह जला दिया । जिस कारण शव की शिनाख्त करने में बहुत दिक्कतें आई इसलिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम अज्ञात में ही करा रही है । पुलिस भी मृतक की शिनाख्त के लिए छानबीन कर रही है ।
(रिपोर्ट- अंशुमान दुबे, लखनऊ )

