युवाओं की दहाड़ -‘बदला लो नहीं तो हमें आरडीएक्स लगाकर पकिस्तान भेज दो’

हाथरस–पुलवामा में जैश मोहम्मद के आतंकी द्धारा किये गए आत्मघाती हमले में शहीद हुये सीआरपीएफ के 40 जवानो की शहादत के बाद देश के युवाओं में इस बड़ी आतंकी घटना से बहुत आक्रोशित है । सड़को पर उतारकर इस आतंकी घटना का विरोध कर रहे है और बदले की माँग  पर अड़े हुये है। वही इस क्रम में हाथरस के युवाओ ने एक बहुत बड़ा कदम उठा लिया है उन्होंने ने राष्ट्रीय पति के नाम एक ज्ञापन सौंपा है जिसमे माँग की है कि या तो सरकार इस आतंकी हमले की घटना का बदला लो नहीं तो हमको मानव बम

Written By :

admin

Updated

February 18, 2019

हाथरस–पुलवामा में जैश मोहम्मद के आतंकी द्धारा किये गए आत्मघाती हमले में शहीद हुये सीआरपीएफ के 40 जवानो की शहादत के बाद देश के युवाओं में इस बड़ी आतंकी घटना से बहुत आक्रोशित है ।

सड़को पर उतारकर इस आतंकी घटना का विरोध कर रहे है और बदले की माँग  पर अड़े हुये है। वही इस क्रम में हाथरस के युवाओ ने एक बहुत बड़ा कदम उठा लिया है उन्होंने ने राष्ट्रीय पति के नाम एक ज्ञापन सौंपा है जिसमे माँग की है कि या तो सरकार इस आतंकी हमले की घटना का बदला लो नहीं तो हमको मानव बम बनाकर पाकिस्तान भेज दो।

साथी सडको पर बैठ कर धरना दिया और पाकिस्तानी की होली जलाकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारो के साथ खुद को RDX लगाकर पाकिस्तान में भेजने की माँग पर अड़े और सड़क पर जोरदार प्रदर्शन किया। मोके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और एसडीएम सदर को ज्ञापन देकर अपनी माँग सरकार के सामने रखी और बारूद के साथ पाकिस्तान भेजने की माँग की है। 

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस )