हार के बाद माया ने कहा-लोकसभा चुनाव के परिणाम जनता की भावनाओं की खिलाफ

लखनऊ — चुनाव परिणाम में भाजपा और सहयोगी दलों की बड़ी जीत और सपा-बसपा गठबंधन के महज 16 सीटों पर सिमटने को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि ये नतीजे लोगों की भावनाओं के खिलाफ हैं। गुरुवार को जारी किए गए चुनाव परिणामों में भाजपा और सहयोगी दलों को जीत मिली है।उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने कहा कि जब देश की सभी संस्थाएं सरकार के सामने घुटनों पर हैं। ऐसे में जरूरी है कि जनता एक स्टैंड ले। बता दें कि उत्तर प्रदेश में बसपा को 11 सीटों पर जबकि सपा को महज चार पर जीत मिलती

Written By :

admin

Updated

May 24, 2019

लखनऊ — चुनाव परिणाम में भाजपा और सहयोगी दलों की बड़ी जीत और सपा-बसपा गठबंधन के महज 16 सीटों पर सिमटने को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि ये नतीजे लोगों की भावनाओं के खिलाफ हैं।

गुरुवार को जारी किए गए चुनाव परिणामों में भाजपा और सहयोगी दलों को जीत मिली है।उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने कहा कि जब देश की सभी संस्थाएं सरकार के सामने घुटनों पर हैं। ऐसे में जरूरी है कि जनता एक स्टैंड ले। बता दें कि उत्तर प्रदेश में बसपा को 11 सीटों पर जबकि सपा को महज चार पर जीत मिलती नजर आ रही है।

चुनाव से पूर्व समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन किया था। दोनों की पार्टी के नेता दावा कर रहे थे कि गठबंधन उत्तर प्रदेश की 80 में से 50 से 60 सीटें जीतेगा। लेकिन चुनाव परिणाम इससे बिल्कुल अलग रहे हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश की 80 में से 62 सीटों पर जीतती नजर आ रही है।