सीएम ऑफिस के बाद अब सड़क किनारे वाले बोर्ड भी होंगे भगवा

लखनऊ –राजधानी लखनऊ इन भगवा रंग में रंगा जा रहा है. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को भगवा रंग से कितना लगाव है ये तो सभी जानते हैं. उन्होंने अपने इस लगाव को कभी छुपाया भी नहीं. इसी कारण सीएम ऑफिस से लेकर सरकारी बसों तक और सरकारी कैलैंडर से लेकर डायरी तक सब भगवा रंग में रंग चुके हैं. अब सड़कों की बारी है. सड़क किनारे लगे नोटिस बोर्ड भगवा होने वाले हैं. लोक निर्माण विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है.   वैसे तो उत्तर प्रदेश में सत्ता में रही पार्टियों का रंग से गहरा रिश्ता रहा

Written By :

admin

Updated

November 11, 2017

लखनऊ –राजधानी लखनऊ इन भगवा रंग में रंगा जा रहा है. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को भगवा रंग से कितना लगाव है ये तो सभी जानते हैं. उन्होंने अपने इस लगाव को कभी छुपाया भी नहीं. इसी कारण सीएम ऑफिस से लेकर सरकारी बसों तक और सरकारी कैलैंडर से लेकर डायरी तक सब भगवा रंग में रंग चुके हैं. अब सड़कों की बारी है. सड़क किनारे लगे नोटिस बोर्ड भगवा होने वाले हैं. लोक निर्माण विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है.

 

वैसे तो उत्तर प्रदेश में सत्ता में रही पार्टियों का रंग से गहरा रिश्ता रहा है.मायावती के राज में हर तरफ़ नीला हो जाता है और समाजवादी पार्टी की सरकार आते  ही कहीं हरा तो कहीं लाल.वहीं चौदह साल के बनवास के बाद अब  सत्ता में आई भाजपा सरकार का भगवा रंग में रंगना लाजमी है.

बता दें कि ताजा मामला ये है कि लोक निर्माण विभाग ने जो नया प्लान बनाया है उसके मुताबिक सड़क किनारे लगने वाले साइन बोर्ड, नोटिस बोर्ड अब भगवा रंग के होंगे. इसका डिजाइन भी तैयार कर लिया गया है. बोर्ड पर जानकारी के साथ साथ सीएम और डिप्टी सीएम की भी तस्वीर होगी.हालांकि ये सब नियम कानून के मुताबिक ही होगा. नोटिस बोर्ड इस तरह का होगा कि रात में रौशनी पड़ने पर चमकने लगेगा.