बिहार में शराबबंदी के बाद अब इन नशीले पदार्थों पर भी लगा प्रतिबंध

न्यूज डेस्क — नीतीश सरकार ने बिहार में शराबबंदी के अब  पान मसाला,गुटखा पर प्रतिबंध लगा दिया है। मैग्नीशियम कार्बोनेट युक्त पान मसाला के निर्माण करने, भंडार करने, वितरण करने और बिक्री करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध फिलहाल एक साल के लिए ही लगाया गया है।  बता दें कि बिहार में अलग-अलग जिलों से जून से अगस्त 2019 के बीच 20 नामी गिरामी पान मसाला कंपनियों के सैंपल जब्त किए गए थे। इनकी जांच में मैग्निशियम कार्बोनेट की मात्रा अधिक पाए जाने के बाद कार्यवाई की गई। बता दें कि मैग्निशियम कार्बोनेट का प्रयोग फूड सेफ्टी एंड

Written By :

admin

Updated

August 30, 2019

न्यूज डेस्क — नीतीश सरकार ने बिहार में शराबबंदी के अब  पान मसाला,गुटखा पर प्रतिबंध लगा दिया है। मैग्नीशियम कार्बोनेट युक्त पान मसाला के निर्माण करने, भंडार करने, वितरण करने और बिक्री करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध फिलहाल एक साल के लिए ही लगाया गया है। 

बता दें कि बिहार में अलग-अलग जिलों से जून से अगस्त 2019 के बीच 20 नामी गिरामी पान मसाला कंपनियों के सैंपल जब्त किए गए थे। इनकी जांच में मैग्निशियम कार्बोनेट की मात्रा अधिक पाए जाने के बाद कार्यवाई की गई।

बता दें कि मैग्निशियम कार्बोनेट का प्रयोग फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड रेगुलेशन 2011 का उल्लंघन है। इसके लगातार सेवन से एक्यूट हाइपर मैग्नीशिया और कार्डियक अरेस्ट जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।उल्लेखनीय है कि इससे पहले नीतीश सरकार ने बिहार में शराब पर प्रतिबंध लगाया था।