लखनऊ: गाय को बचाने आयी मां- बेटी को दबंगों ने जमकर पीटा, पुलिस ने फाड़ दी तहरीर

लखनऊ–राजधानी लखनऊ में एक बार फिर दबंगों का कहर सामने आया है। इसके साथ ही प्रशासन की हीलाहवाली भी बेनकाब हो गयी। दरअसल एक गाय को बचाने आई युवती को दबंगों ने जमकर पीटा। इतना ही नहीं दबंगों ने युवती की मां को भी नहीं बख्शा। इसकी शिकायत लेकर यूपी जब थाने पहुंचे तो थाने में तहरीर तक फाड़ दी गई। प्रशासन की पोल खोलने वाला यह मामला राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना अंतर्गत आने वाले मान खेड़ा गांव का है , जहां दबंगों ने आवारा घूम रही गाय को पीट पीट कर अधमरा कर पीड़ित के घर के सामने

Written By :

admin

Updated

December 20, 2018

लखनऊ–राजधानी लखनऊ में एक बार फिर दबंगों का कहर सामने आया है। इसके साथ ही प्रशासन की हीलाहवाली भी बेनकाब हो गयी। दरअसल एक गाय को बचाने आई युवती को दबंगों ने जमकर पीटा। इतना ही नहीं दबंगों ने युवती की मां को भी नहीं बख्शा। इसकी शिकायत लेकर यूपी जब थाने पहुंचे तो थाने में तहरीर तक फाड़ दी गई।

प्रशासन की पोल खोलने वाला यह मामला राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना अंतर्गत आने वाले मान खेड़ा गांव का है , जहां दबंगों ने आवारा घूम रही गाय को पीट पीट कर अधमरा कर पीड़ित के घर के सामने डाल दिया था। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया और गाय को बचाने की कोशिश की तो दबंगों का कहर पूरे परिवार पर बरस पड़ा। दबंगों ने गाय को बचाने के लिए आई युवती और उसकी मां को भी जमकर पीट दिया। दूसरी तरफ घायल पड़ी गाय इलाज ना मिलने से वही पर तड़प तड़प कर मर गई। उसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने दी गई तहरीर  वहीं पर फाड़ दी और मामले को दबाने में जुट़ गई। पीड़ित लगातार आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाती रही। फिलहाल मामला मीडिया में आने के बाद दबंगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।

इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और गाय के पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों की टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है।