रायबरेली से MLA अदिति सिंह कांग्रेस विधायक अंगद सिंह से करेंगी शादी

लखनऊ — उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से कांग्रेस की MLA अदिति सिंह पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर से कांग्रेस विधायक अंगद सिंह सैनी से शादी करेंगी। खबरों के मुताबिक शादी समारोह दिल्ली के एक रिसॉट में 21 नवंबर को होगा। निमंत्रण कार्ड सीमित अतिथियों को दिए जा रहे हैं। इसके अलावा दूल्हे के परिवार की ओर से भी 23 नवंबर को एक पार्टी का भी आयोजित किया जाएगा। हालांकि अदिति के पिता अखिलेश सिंह का निधन 20 अगस्त को हो जाने के कारण विवाह समारोह के जश्न में थोठी कमी आ सकती है। इस नए जोड़े में कई

Written By :

SK Sharma

Updated

November 18, 2019

लखनऊ — उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से कांग्रेस की MLA अदिति सिंह पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर से कांग्रेस विधायक अंगद सिंह सैनी से शादी करेंगी। खबरों के मुताबिक शादी समारोह दिल्ली के एक रिसॉट में 21 नवंबर को होगा। निमंत्रण कार्ड सीमित अतिथियों को दिए जा रहे हैं। इसके अलावा दूल्हे के परिवार की ओर से भी 23 नवंबर को एक पार्टी का भी आयोजित किया जाएगा।

Image result for रायबरेली सदर से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह"

हालांकि अदिति के पिता अखिलेश सिंह का निधन 20 अगस्त को हो जाने के कारण विवाह समारोह के जश्न में थोठी कमी आ सकती है। इस नए जोड़े में कई सारी समानताएं हैं। अदिति (32) और अंगद (29) साल 2017 में अपने पहले ही प्रयास में विधायक बने और दोनों एक राजनीतिक परिवार से संबंधित हैं।

जहां अदिति रायबरेली सदर सीट से पांच बार विधायक रह चुके दिवंगत अखिलेश सिंह की बेटी हैं, वहीं अंगद भी पंजाब में नवांशहर सीट पर छह बार जीत हासिल करने वाले दिवंगत दिलबाग सिंह के परिवार से आते हैं। चूंकि अंगद सिख और अदिति हिंदू हैं, तो ये दोनों ही रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे।