अभिनेत्री प्रिया प्रकाश के गाने से देवबंदी उलेमा हुआ खफा

मनोरंजन डेस्क — वैलेंटाइन डे से पहले मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश का दीवाना पूरा देश हो गया है।जहां एक ओर प्रिया की मासूम अदाओं का जादू पूरे देश के युवाओं के दिलों दिमाग पर चढ़ गया है, वहीं प्रिया प्रकाश के एक गाने ने देवबंदी उलेमा को खफा कर दिया है। दरअसल इस गाने में पैगंबर मोहम्मद साहब की बीवी खदीजा साहिबा का जिक्र आया है। गाने और सीन में उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया गया है।इसी को लेकर तमाम मुस्लिम संगठनों ने उस गाने को बैन करने की मांग शुरू कर दी है,जबकि देवबंदी उलेमाओं ने भी नाराजगी जताई है।

Written By :

admin

Updated

February 15, 2018

मनोरंजन डेस्क — वैलेंटाइन डे से पहले मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश का दीवाना पूरा देश हो गया है।जहां एक ओर प्रिया की मासूम अदाओं का जादू पूरे देश के युवाओं के दिलों दिमाग पर चढ़ गया है, वहीं प्रिया प्रकाश के एक गाने ने देवबंदी उलेमा को खफा कर दिया है।

दरअसल इस गाने में पैगंबर मोहम्मद साहब की बीवी खदीजा साहिबा का जिक्र आया है। गाने और सीन में उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया गया है।इसी को लेकर तमाम मुस्लिम संगठनों ने उस गाने को बैन करने की मांग शुरू कर दी है,जबकि देवबंदी उलेमाओं ने भी नाराजगी जताई है। इतना ही नहीं प्रिया प्रकाश पर फिल्माए गाने का मामला हैदराबाद में पुलिस के पास भी पहुंच गया है।

वहीं देवबंदी मौलाना सालिम अशरफ कासमी का कहना है कि अदाकारा हो, क्रिकेटर हो या हिंदुस्तान का कोई भी हो और मजहब भी कोई सा हो, चाहे वह मुसलमान हो, मुसलमानों का इस्लाम हो या हमारे हिंदू भाइयों का हिंदू मजहब हो या ईसाईयत हो, किसी को भी किसी के मजहब से छेड़छाड़ करने की संविधान इजाजत नहीं देता है। प्रिया प्रकाश की इस घिनौनी जहनियत की हम पुरजोर मुखालिफत करते हैं।