अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भारतीय सेना को कहा बेवकूफ !

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर हमेशा से ही अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। इससे पहले स्वरा संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ में जौहर सीन दिखाने और पाकिस्तान में ‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म बैन होने पर विवादित बयान दे चुकी हैं। लेकिन इस बार सारी हदे पार करते हुए स्वरा ने भारतीय सेना को अपना निशाना बनाया है।  दरअसल स्वरा ने भारतीय सेना के साथ कई अन्य मुद्दों को लेकर ट्वीट किए और अपनी राय रखी। वहीं उनकी इस हरकत की वजह से स्वरा सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। वहीं

Written By :

admin

Updated

August 11, 2018

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर हमेशा से ही अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। इससे पहले स्वरा संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ में जौहर सीन दिखाने और पाकिस्तान में ‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म बैन होने पर विवादित बयान दे चुकी हैं। लेकिन इस बार सारी हदे पार करते हुए स्वरा ने भारतीय सेना को अपना निशाना बनाया है।

 दरअसल स्वरा ने भारतीय सेना के साथ कई अन्य मुद्दों को लेकर ट्वीट किए और अपनी राय रखी। वहीं उनकी इस हरकत की वजह से स्वरा सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। वहीं स्वरा द्वारा भारतीय सेना पर की गई टिप्पणी पर एक यूजर ने लिखा – ‘स्वरा को फेम पाने की बहुत जल्दी है। मुझे ऐसा लगता है कि उन्हें अपनी थर्ड ग्रेड फिल्मों पर ध्यान करना चाहिए।’ 

एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘आपको शर्म आती है। हमारी आर्मी हमारे देश का अभिमान है। शायद आप को किसी ने देश हित की शिक्षा नहीं दी, क्योंकि देश हित की शिक्षा परिवार से मिलती है। परिवार आपकी भाषा से आप जैसा ही होगा।’ 

आपको बता दें, स्वरा भास्कर आखिरी बार ‘वीदे दी वेडिंग’ फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में स्वरा के साथ सोनम कपूर, करीना कपूर खान और शिखा तलसानिया मुख्य किरदार में थी। यह फिल्म लड़कियों की दोस्ती पर आधारित थी। इस फिल्म को शशांक घोष ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।