बॉलीवुड के एक्टर सोनू सूद एक बार बिहार के बच्चे की मदद कर लोगों के मसीहा बन गए हैं। दरअसल, एक बिहार के नालंदा जिले में रहने वाले सोनू नाम के लड़के ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हाथ जोड़कर अपनी पढ़ाई का बंदोबस्त कराने की अपील की थी। ये वही सोनू है जिसने आरजेडी नेता और हसनपुर के विधायक तेज प्रताप यादव से वीडियो कॉल पर बात करते हुए बताया था कि वो, आईएएस बनना चाहता है। लेकिन उनके यानी (तेज प्रताप) अंडर काम नहीं करेगा। वहीं उसकी मदद किसी ने नही कि बल्कि सोनू सूद ने उसकी सुन ली और मदद का हांथ बढ़ाया है।
सोनू सूद ने नालंदा के सोनू की मदद:
बता दें कि सोनू सूद ने ट्वीट कर बताया कि, ‘बिहार के सोनू की पूरी शिक्षा और हॉस्टल की व्यवस्था हो गई है। सोनू की शिक्षा की व्यवस्था पटना जिले के बिहटा के आइडियल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (Ideal International Public School) में की गई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘’सोनू ने सोनू की सुन ली भाई। स्कूल का बस्ता बांधिए। आपकी पूरी शिक्षा और हॉस्टल की व्यवस्था हो गई है।”
सोनू ने सोनू की सुन ली भाई 😂
स्कूल का बस्ता बांधिए❣️
आपकी पूरी शिक्षा और हॉस्टल की व्यवस्था हो गयी है🙏
IDEAL INTERNATIONAL PUBLIC SCHOOL BIHTA (PATNA)@SoodFoundation https://t.co/aL9EJr9TVs— sonu sood (@SonuSood) May 18, 2022
वहीं सोनू सूद के ट्वीट पर एक यूजर ने रिप्लाई कर कहा कि, अपना झोला उठाओ और राजधानी पटना की ओर कूच करो सोनू। @SonuSood भाई ने तुमको अपने आगोश में ले लिया है। ये होते हैं बड़े दिल वाले…नेता तो बस फोन काटते हैं।”
यूजर को सोनू सूद ने दिया जवाब:
साक़िब भाई, बड़ा आदमी बनेगा अपना सोनू ❣️ https://t.co/Txyhgh5Lca
— sonu sood (@SonuSood) May 18, 2022
साक़िब भाई, बड़ा आदमी बनेगा अपना सोनू”
बिहार के मुख्यमंत्री से लगाई पढ़ाई की गुहार:
दरअसल, 11 साल के सोनू ने 14 मई को बिहार के मुख्यमंत्री से अपनी पढ़ाई की गुहार लगाई थी। उसने सीएम नीतीश कुमार से अपील करते हुए कहा था कि वो पढ़ना चाहता है, लेकिन उसके माता-पिता उसे पढ़ाना नहीं चाहते। पिता दही बेचकर शराब पी जाते हैं। फीस नहीं भर पाने के कारण स्कूल से उसका नाम काट दिया गया है। जिसके बाद उसने कई लोगों से मदद की अपील की लेकिन किसी ने नहीं सुनी। लेकिन अब सोनू सूद ने सोनू की पढ़ाई की पूरी व्यवस्था कर दी है।
भी पढ़ें..सलमान खान को धोखा दे इस इंसान से सोनाक्षी ने कर ली सगाई, शेयर की तस्वीरें
ये भी पढ़ें..प्रियंका चोपड़ा की बेटी लंबे अरसे के बाद आई घर, प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

