हादसे का शिकार हुई एक्टर प्राची देसाई, व्हीलचेयर पर बैठकर इस हाल में पहुंची एयरपोर्ट…

बॉलीवुड़ अभिनेत्री प्राची देसाई हादसे का शिकार हो गई। शनिवार को प्राची देसाई व्हीलचेयर पर बैठकर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

Written By :

SK Sharma

Updated

January 16, 2021

बॉलीवुड़ अभिनेत्री प्राची देसाई हादसे का शिकार हो गई। शनिवार को प्राची देसाई व्हीलचेयर पर बैठकर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

उन्हें इस हालत में देखकर फैंस काफी हैरान हैं। वहीं एक्ट्रेस की तस्वीरों पर कमेंट कर सभी उनसे पूछ हैं कि आखिर उन्हें हुआ क्या है।

ये भी पढ़ें..चाइल्ड पोर्नोग्राफी में फंसे BJP नेता की मुश्किलें बढ़ी, लैपटॉप से मिले 320 अश्लील वीडियो…

https://www.instagram.com/p/CKF-ibDHsoY/?utm_source=ig_embed

प्राची के पैर में लगी चोट 

Prachi Desai

दरअसल वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्राची के पैर में चोट लगी हुई है। इसी के कारण उन्हें व्हीलचेयर पर बैठकर एयरपोर्ट जाना पड़ा। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस के पैर में बैंडेज बंधा हुआ है। वहीं उनका एक अटेंडेट उनके पीछे खड़ा नजर आया। इसी के साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्राची सैनिटाइजर से अपने व्हीलचेयर के चारों ओर स्प्रे करती हैं।

https://www.instagram.com/p/CKF-ibDHsoY/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

एयरपोर्ट से सामने आया वीडियो

वहीं पापा राजी को फोटोज देने के लिए उन्होंने बाद में अपना मास्क हटाया। एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो में प्राची देसाई के लुक की बात करें तो उन्होंने इस दौरान ब्लैक पैंट और मैचिंग टी-शर्ट में दिखीं। उन्होंने फ्लैट स्लिपर्स पहन रखे थी और गोद में अपना बैग रखा था।

प्राची देसाई

प्राची देसाई के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल के अलावा कई फिल्मों में काम किया है। उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी टीवी शो ‘कसम से’ में बानी के किरदार मिली थी। वहीं प्राची ने साल 2008 में उन्होंने फरहान अख्तर की फिल्म ‘रॉक ऑन’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।

ये भी पढ़ें..महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार, गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, कई हड्डियां टूटी…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)