अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली में चल रहा है इलाज !

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब है. बताया जा रहा है कि उनकी पीठ में दर्द है जिसके कारण वो करीब एक साल से स्क्रीन से दूर हैं. हालांकि ठीक होकर वो वापस काम पर लौट आए थे, लेकिन उनका दर्द एक बार फिर शुरू हो गया है. फिलहाल वो दिल्ली में अपना इलाज करवा रहे है. बता दें कि मिथुन काफी समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं. बताया जा रहा है कि इसका कारण भी उनकी तबीयत ठीक न रहना ही है. मिल रही जानकारी के मुताबिक मिथुन द एक

Written By :

admin

Updated

May 15, 2018

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब है. बताया जा रहा है कि उनकी पीठ में दर्द है जिसके कारण वो करीब एक साल से स्क्रीन से दूर हैं. हालांकि ठीक होकर वो वापस काम पर लौट आए थे, लेकिन उनका दर्द एक बार फिर शुरू हो गया है. फिलहाल वो दिल्ली में अपना इलाज करवा रहे है.

बता दें कि मिथुन काफी समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं. बताया जा रहा है कि इसका कारण भी उनकी तबीयत ठीक न रहना ही है. मिल रही जानकारी के मुताबिक मिथुन द एक साल तक अपने ऊटी वाले घर में थे. वहां वो काम से दूर अपनी बीमारी से उबर रहे थे. वो इलाज के लिए लॉस एंजेलिस भी गए थे.

ठीक होने के बाद वो मुंबई लौट आए थे और टीवी शोज में नजर आने लगे थे, लेकिन अब फिर से बताया जा रहा है कि पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा.दरअसल साल 2009 में शूटिंग के दौरान मिथुन को गंभीर चोट लग गई थी,जिससे व उबर नहीं पाये.