जिन्ना का पुतला फूंकने को लेकर हिंदूवादी संगठन और एएमयू छात्रों में चले लाठी -डंडे

अलीगढ़–अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के यूनियन हॉल में लगी जिन्ना की तस्वीर को लेकर एएमयू सर्किल पर जिन्ना का पुतला फूंकने को लेकर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता ओर एएमयू छात्र आमने सामने आ गए। दोनो पक्ष हाथों में लाठी डंडे ईंट से जमकर हाथापाई भी हुयी। भारत माता की जय,वन्देमातरम का नारा लगाते हुए हिंदु युवा वहिनी के कार्यकर्ताओं ने एएमयू कैम्पस में घुसने की कोशिश की ओर सर्किल चौराहा पर जिन्ना का पुतला फूंका। इससे मोके पर पहुंचे पुलिस फोर्स के पसीने छूट गए। पुलिस ने अराजकता कर रहे हिंदूवादियों को लाठी फटकाकर दौड़ाया। अमुवि छात्र बाबे सैयद गेट पर

Written By :

admin

Updated

May 2, 2018

अलीगढ़–अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के यूनियन हॉल में लगी जिन्ना की तस्वीर को लेकर एएमयू सर्किल पर जिन्ना का पुतला फूंकने को लेकर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता ओर एएमयू छात्र आमने सामने आ गए।

दोनो पक्ष हाथों में लाठी डंडे ईंट से जमकर हाथापाई भी हुयी। भारत माता की जय,वन्देमातरम का नारा लगाते हुए हिंदु युवा वहिनी के कार्यकर्ताओं ने एएमयू कैम्पस में घुसने की कोशिश की ओर सर्किल चौराहा पर जिन्ना का पुतला फूंका। इससे मोके पर पहुंचे पुलिस फोर्स के पसीने छूट गए। पुलिस ने अराजकता कर रहे हिंदूवादियों को लाठी फटकाकर दौड़ाया। अमुवि छात्र बाबे सैयद गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए हिंदूवादियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। वहीँ पुलिस लाठी फटकारने की बात से इनकार कर रही है ।

अमुवि के छात्रसंघ अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी का कहना है कि हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने अचानक अमुवि सर्किल पर जिन्ना का पुतला फूंका है इससे अमुवि छात्र ओर हिंदूवादियों के में टकराव की स्थित उत्पन्न हो गयी। मोके पर पहुंची पुलिस ने स्थित को नियंत्रण में कर लिया गया है। कोई बल प्रयोग नही किया गया है। हिन्दू वादियों को यहाँ से भेज दिया गया है।

 

( रिपोर्ट- पंकज शर्मा , अलीगढ )