एलन मस्क के पिता का ‘घिनौना सच’ आया दुनिया के सामने, ऐसे हुआ खुलासा

दुनिया के सबसे अमीर इंसान और स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के परिवार से जुड़े एक ऐसे घिनौने सच का खुलासा हुआ है। जिसके बारे में जान आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के 76 वर्षीय पिता एरोल मस्क ने बेहद चौकाने वाला खुलासा किया है। एलन मस्क के पिता ने बताया कि उनका अपनी 35 साल की सौतेली बेटी जाना बेजुइडेनहाउट से शारीरिक संबंध है। इतना ही नहीं अपनी बेटी से उनके दो बच्चें भी हैं। एलन मस्क के पिता का घिनौने सच का हुआ खुलासा: बता दें कि एरोल मस्क और उनकी

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

July 15, 2022

दुनिया के सबसे अमीर इंसान और स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के परिवार से जुड़े एक ऐसे घिनौने सच का खुलासा हुआ है। जिसके बारे में जान आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के 76 वर्षीय पिता एरोल मस्क ने बेहद चौकाने वाला खुलासा किया है। एलन मस्क के पिता ने बताया कि उनका अपनी 35 साल की सौतेली बेटी जाना बेजुइडेनहाउट से शारीरिक संबंध है। इतना ही नहीं अपनी बेटी से उनके दो बच्चें भी हैं।

एलन मस्क के पिता का घिनौने सच का हुआ खुलासा:

बता दें कि एरोल मस्क और उनकी बेटी बेज़ुइडेनहाउट से एक पांच साल का बेटा है और उसका नाम इलियट रश है। वह 2017 में पैदा हुआ था। फिर 2019 में बेज़ुइडेनहाउट ने दूसरी संतान एक बच्ची को जन्म दिया था। यानी कि एरोल मस्क के पास टेस्ला के सीईओ एलन मस्क समेत कुल सात बच्चे हैं।

एरोल मस्क ने की थी इतनी शादियां:

बता दें कि एरोल मस्क जाना बेजुइडेनहौट दूसरी पत्नी थी जिसकी हीड बेजुइडेनहौट बेटी हैं। एरोल मस्क ने साल 1979 में एलन मस्क की मां मेय हल्दमैन मस्क से अलग होने के बाद शादी की थी। वहीं उस शादी से उनके तीन बच्चे हैं – एलन, किम्बल और टोस्का। उसके बाद एरल ने एक विधवा महिला हेडी बेजुइडेनहॉट से शादी की। हेडी के पहले से दो बच्चे थे, जिसमें जाना बेजुइडेनहॉट भी शामिल है। तब उसकी उम्र चार साल थी। एरल और हेडी के भी दो बच्चे हैं। फिर 18 साल तक साथ रहने के बाद एरल ने हेडी से भी तलाक ले लिया।

आपको बता दें कि एरोल मस्क ने ब्रिटिश टैब्लॉइड को दिए एक इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार करते हुए कहा था कि “पृथ्वी पर केवल एक ही चीज है, जिसके लिए हम हैं। वह है, पुनरुत्पादन यानी नए जीवन को दुनिया में लाना।”

 

 

ढ़ें..सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, इस एक्ट्रेस से जल्द रचाएंगे तीसरी शादी

ये भी पढ़ें..अमिताभ, शाहरुख़ के साथ इन दिग्गज अभिनेताओं पर दर्ज हुआ एफआईआर, जानें क्या है मामला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)