दरिंदगी की हदें पारः पति ने पत्नी के गुप्तांग में डाला दी बोतल

झांसी — उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है.जहां एक पति ने दरिंदगी सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी के गुप्तांग में बोतल डालकर उसे घायल कर दिया है. घायल पत्नी ने घटना की जानकारी अपने मायके पक्ष को दी. इसके बाद मायके पक्ष अपनी लड़की को लेकर थाना नवाबाद पहुंचे.  परिजनों का आरोप है कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया. पीड़िता का मेडिकल जांच भी नहीं कराया. इसके बाद पीड़िता ने खुद ही अपना मेडिकल करा कर इलाज करवाया.घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के

Written By :

admin

Updated

March 5, 2018

झांसी — उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है.जहां एक पति ने दरिंदगी सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी के गुप्तांग में बोतल डालकर उसे घायल कर दिया है. घायल पत्नी ने घटना की जानकारी अपने मायके पक्ष को दी. इसके बाद मायके पक्ष अपनी लड़की को लेकर थाना नवाबाद पहुंचे. 

परिजनों का आरोप है कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया. पीड़िता का मेडिकल जांच भी नहीं कराया. इसके बाद पीड़िता ने खुद ही अपना मेडिकल करा कर इलाज करवाया.घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के कोछाभंवर गांव की है. पीड़िता की शादी कोछाभंवर गांव के हिर्देश वर्मा के साथ हुई थी.

पीड़िता ने बताया कि दहेज की नाजायज मांग को पूरा करवाने के लिए उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करते रहते थे. ससुराल पक्ष की दहेज की मांग पूरी नहीं हुई. इसके बाद 15 दिन पहले पीड़िता के पति ने पीड़िता के गुप्तांग में बोतल डाल दी.केस दर्ज नहीं होने से नाराज़ पीड़िता ने एक स्थानीय नेता के साथ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने झांसी के थाना नवाबाद जा पहुंची. इस पर अपर पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जे के शुक्ला ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.